Citroen C3 Offers कार खरीदने का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा, 6.16 लाख की कार पर मिल रहा 1 लाख का बंपर डिस्काउंट

Khabarwala 24 News New Delhi : Citroen C3 Offers सिट्रोन इंडिया इस महीने अपनी एंट्री लेवल कार C3 पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने 1 लाख तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 6.16 लाख रुपए से 10.27 लाख रुपए तक हैं। भारतीय बााजर में सिट्रोन C3 […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Citroen C3 Offers सिट्रोन इंडिया इस महीने अपनी एंट्री लेवल कार C3 पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने 1 लाख तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 6.16 लाख रुपए से 10.27 लाख रुपए तक हैं। भारतीय बााजर में सिट्रोन C3 का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट, मारुति वैगनआर, हुंडई i10 निओस, टाटा टियागो जैसे मॉडल से होता है। खास बात ये है कि इसकी कीमत मार्केट में मौजूद दूसरी सभी हैचबैक से काफी कम है।

कई नए फीचर्स जोड़े हैं (Citroen C3 Offers)

C3 की सेल्स काफी डाउन है। यही वजह है कि कंपनी इस डिस्काउंट के साथ इसकी सेल्स में इजाफा करना चाहती है। बता दें कि कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैक्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसके पावरट्रेन की बात करें तो हैचबैक में C3 एयरक्रॉस और बेसाल्ट कूप SUV की तरह 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ा जाएगा। इसमें दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बरकरार हैं।

नया ऑटोमैटिक वर्जन (Citroen C3 Offers)

नैचुरली एस्पिरेटेड में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 80 बीएचपी और 115 एनएम का आउटपुट है। दूसरी ओर, 1.2-लीटर टर्बो दो पावर आउटपुट और दो गियरबॉक्स के साथ आएगा। 6-स्पीड मैनुअल 108 बीएचपी और 190 एनएम का उत्पादन करता है जबकि नया ऑटोमैटिक वर्जन 108 बीएचपी पंप करेगा लेकिन 205 एनएम का उच्च टॉर्क आउटपुट देगा।

सिट्रोन C3 के फीचर्स (Citroen C3 Offers)

2024 सिट्रोन C3 के फीचर्स की बात करें तो सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे। जबकि LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सेंटर कंसोल से डोर एरिया में रिपोजिशन किए गए पावर विंडो स्विच, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर को शामिल किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News