Hapur दिल्ली में दुकान बेचने के नाम पर 13.50 की ठगी, कांग्रेसी नेता व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली में दुकान बेचने के नाम पर मोहल्ला कोटला मेवातियान के एक व्यक्तिय ने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक से 13.50 लाख रुपए हड़प लिए। तगादा करने पर रुपए लौटाने से इंकार कर दिया और पीड़ित को हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली में दुकान बेचने के नाम पर मोहल्ला कोटला मेवातियान के एक व्यक्तिय ने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक से 13.50 लाख रुपए हड़प लिए। तगादा करने पर रुपए लौटाने से इंकार कर दिया और पीड़ित को हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली हापुड़ नगर में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला कानूनगोयान के आवेश कुरैशी ने बताया कि उसकी मैसर्स आवेश एग्रो फूड के नाम से कंपनी है। मोहल्ला कोटला मेवातियान के कांग्रेस नेता बदरुद्दीन कुरैशी व उसके भतीजे एहतेशाम पकोड़िया से उसका काफी काफी मिलना जुलना था। कुछ समय पहले दोनों ने पीड़ित को बताया कि दिल्ली के तिकोनिया पार्क(ओखला) मार्केट में उनकी दुकान है। आरोपियों ने दुकान को बेचने की बात कही। 22 अक्टूबर 2023 को दोनों पीड़ित को कार में बैठाकर दुकान दिखाने के लिए ले गए। जिसके बाद दुकान का सौदा 27.80 लाख रुपए में तय हो गया। इसके बाद 15 नवंबर 2023 तक तीन बार में दोनों ने पीड़ित से 15.80 लाख रुपए ले लिए।

पीड़ित को पैसा वापस नहीं दिए (Hapur)

बाकी के रुपए 15 दिसंबर 2023 को बैनामे के दिन दिए जाने तय हुए। इसके बाद दोनों ने पीड़ित को बताया कि दिल्ली सरकार से एनओसी न मिलने के कारण प्लाट का बैनामा नहीं हो सकता। एनओसी मिलते ही आरोपियों ने बैनामा करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि दुकान विवादित होने के चलते काफी समय से बंद है। दुकान का बैनामा भी नहीं किया जा सकता। रुपए वापस मांगने पर 15 मई 2024 को आरोपितों ने 2.30 लाख रुपए पीड़ित के खाते में डाल दिए। बाकी के 13.50 लाख रुपए कुछ दिन बाद लौटाने की बात कही। इसके बाद आरोपित बहाने बनाकर पीड़ित को टकराने लगे। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur दिल्ली में दुकान बेचने के नाम पर 13. 50 की ठगी, कांग्रेसी नेता व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News