Champions Trophy 2025 न ट्रेविस हेड, न मैक्सवेल अफगानिस्तान को इस मैच विनर से रहना होगा सावधान

Khabarwala 24 News New Delhi: Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए आज का मैच काफी अहम है। पिछले मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए आज का मैच काफी अहम है। पिछले मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद अफगानिस्तान के हौसले बुलंद है लेकिन अब अफगान टीम की असली अग्नि परीक्षा होने वाली है।

अकेले भारी पड़ सकता है (Champions Trophy 2025)

ऐसे में अफगानिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया टीम के एक मैच विनर खिलाड़ी से ज्यादा सावधान रहना होगा। जिसके बल्ला इस टूर्नामेंट में आग उगल रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी है लेकिन एक खिलाड़ी है जो अफगानिस्तान टीम पर अकेले भारी पड़ सकता है।

जोश इंगलिस से रहना होगा सावधान (Champions Trophy 2025)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक एक ही मैच खेला है, क्योंकि दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला इंग्लैंड के साथ हुआ था, जिसको कंगारू टीम ने जीत लिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोश इंगलिस ने महज 86 गेंदों पर नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान इंगलिस ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की जीत में जोश इंगलिस ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आज फिर से कंगारू टीम को अपने इस विस्फोटक बल्लेबाज से काफी उम्मीदें होगी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज इंगलिस को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी।

लाहौर में होगा ये मुकाबला (Champions Trophy 2025)

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। मैच में बारिश के 71 फीसदी चांस बताए जा रहा है।

हेड टू हेड में रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा (Champions Trophy 2025)

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल ४ वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलियन टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान टीम के पास वनडे विश्व कप 2023 में जीत दर्ज करने का बड़ा मौका था, लेकिन उस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान टीम को हरा दिया था।

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Champions Trophy 2025)

अफगान टीम- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजल हक फारूकी।

ऑस्ट्रेलियन टीम- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News