Hapur महिला की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर हुई मौत, परिजन में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ में गुरुवार की सुबह को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में गोबर लेकर जा रही एक महिला की टाइल्स से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली किठौर की ओर से आ रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ में गुरुवार की सुबह को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में गोबर लेकर जा रही एक महिला की टाइल्स से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली किठौर की ओर से आ रही थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में गुरुवार की सुबह को शमशीदा गोबर लेकर जा रही थी। इसी बीच किठौर की ओर से आ रही टाइल्स से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

शव को देखकर परिजन में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hapur
Hapur

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News