WEATHER REPORT: NCR में बदला मौसम, तापिश से कुछ मिल सकती है राहत, चल रही धूल भरी आंधी

KHabarwala24 News NEWDELHI-WEATHER REPORT: पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री की गर्मी झेल रहे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत पूरे एनसीआर के लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार देर रात से धूल भरी आंधी चल रही है। वहीं बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। WEATHER […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

KHabarwala24 News NEWDELHI-WEATHER REPORT: पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री की गर्मी झेल रहे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत पूरे एनसीआर के लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार देर रात से धूल भरी आंधी चल रही है। वहीं बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। WEATHER मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का फिर से सामना भी करना पड़ सकता है। WEATHER मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। यह राहत अगले तीन से चार दिनों तक बनी रहेगी। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 25 से 73 प्रतिशत रहा।

गर्मी के कारण लोगों का हो रहा बुरा हाल

पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था। दोपहर के समय तो आलम हो रहा था कि लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। सिर्फ जरूरी कामों से ही बाहर निकल रहे थे। बाजारों में भी लोगों की संख्या काफी कम हो गई थी।

कैसा रहेगा आज का मौसम WEATHER

WEATHER मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 38और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। 20 और 21 अप्रैल को भी बारिश की हल्की गतिविधियां होंगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 22 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। 22 से 24 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम की क्या है भविष्यवाणी

स्काईमेट के अनुसार तीन दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। कुछ हिस्सों में लू चल रही है। अब एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है। वहीं चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र राजस्थान और पंजाब पर बना हुआ है। इसकी वजह से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 19 से 21 अप्रैल के बीच बिजली चमकने और गरज के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। शाम और रात के समय आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हो सकता है। इस सप्ताह के अंत वीकेंड तक लू के वापस आने की संभावना नहीं है। 25 अप्रैल के बाद तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

Weather report: ncr में बदला मौसम, तापिश से कुछ मिल सकती है राहत, चल रही धूल भरी आंधी Weather report: ncr में बदला मौसम, तापिश से कुछ मिल सकती है राहत, चल रही धूल भरी आंधी Weather report: ncr में बदला मौसम, तापिश से कुछ मिल सकती है राहत, चल रही धूल भरी आंधी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News