Hapur हापुड़ में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जहां पशु पक्षी घायल होने के साथ-साथ काल के ग्रास बन रहे हैं, वहीं लोग भी इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।ऐसा हीं एक मामला आज देखनो को मिला जहाँ एक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जहां पशु पक्षी घायल होने के साथ-साथ काल के ग्रास बन रहे हैं, वहीं लोग भी इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।ऐसा हीं एक मामला आज देखनो को मिला जहाँ एक मोटर साइकिल सवार युवक सड़क पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का गला चाइनीज धागे से कट गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार,थाना बहादुरगढ क्षेत्र के गांव गंन्दुनगला के निवासी रिजवान रविवार की देर शाम पड़ोसी युवक अजय के साथ गांव के लिए लौट रहा था। बाईक से जैसे हीं वह हरोड़ा फलाईओवर के ऊपर पहुँचे, तों पतंग में लगा चाईनीज माझा युवक के गले में फ़स गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जिससे बाईक चालक रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक के साथी नें उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी सुचना परिजनों को दी गईं। डॉक्टरों नें घायल युवक को गंभीर हालत में रेफर किया है।

खतरनाक होता है चाइनीज मांझा (Hapur)

चाइनीज मांझा इतना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा इस घटना से लगया जा सकता है जहां एक युवक की जान जाते बाल-बाल बच गई। अगर धागा गर्दन में गहरा जाता तो जान भी जा सकती थी। इस तरह की घटनाएं चाइनीज मांझे के खतरों को उजागर करती हैं। लेकिन, सावधानी भी काम नहीं आ सकती क्योंकि मोटरसाइकिल में सवार युवक को धागा नजर ही नहीं आता। जरूरत है चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाना। तभी दुर्घटनाएं नियंत्रण होगी तथा पशु पक्षियों की भी जान बच सकेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News