Hapur महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में रविवार की देर रात महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जांच में जुट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में रविवार की देर रात महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी अर्जुन मजदूरी का कार्य कर परिवार की देखभाल करता है। रविवार की देर रात अर्जुन की 28 वर्षीय पत्नी राखी ने संदिग्ध परिस्थिति में चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे में स्थित पंखे से लटक गई। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और पड़ोस के लोगों नें पंखे पर रेखा कों लटका देखकर होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों नें राखी को पंखे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राखी को मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राखी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

क्या बोले थाना प्रभारी (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा रघुराज सिंह ने बताया परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थीं। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल अभी शिकायत नहीं मिली है। आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Ad--
Ad–

Hapur महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी Hapur महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी Hapur महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Add
Add

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News