Weather अलर्ट! प्रचंड ठंड, कोहरा, भयंकर बारिश, शीतलहर और माइनस तापमान; जानें 17 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड ठंड की चपेट में है। एक ओर भारी बारिश हो रही है, दूसरी ओर भीषण शीतलहर ने हाड़ कंपा रखे हैं। शीतलहर, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर पिछले कई दिन से जारी है। इससे न सिर्फ लोग ठंड से कांप […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड ठंड की चपेट में है। एक ओर भारी बारिश हो रही है, दूसरी ओर भीषण शीतलहर ने हाड़ कंपा रखे हैं। शीतलहर, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर पिछले कई दिन से जारी है। इससे न सिर्फ लोग ठंड से कांप रहे हैं, बल्कि पारा भी लगातार माइनस में जा रहा है। बीते दिन मध्य प्रदेश के 5 शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 1.6 और शहडोल में 2 डिग्री तापमान रहा, जिससे लोग ठिठुर गए।

दिल्ली में मौसम के ताजा हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली और इससे सटा नोएडा शहर इस समय शीतलहर के कारण सूखी ठंड के साथ-साथ स्मॉग और वायु प्रदूषण की चपेट में भी है। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आज 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 17.25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8.05 डिग्री सेल्सियस और 22.42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में नमी 33 प्रतिशत है और हवा की स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राजधानी का मौसम ऐसा ही शुष्क रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

यूपी में कोहरे ने मचाया कोहराम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। उत्‍तर प्रदेश के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। शीतलहर के साथ कोहरे का भी कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा देखा गया। कश्मीर, हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में सर्दी का सितम नजर आ रहा। जिसके चलते तापमान में गिरावट जारी है और ठिठुरन बढ़ गई है। यूपी के कई इलाकों में कोहरे और शीतलहर की आशंका है। आज भारत के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

यूपी के इन जनपदों में बारिश की संभावना (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक आज बूंदाबांदी की संभावना है। यूपी के मुरादाबाद रामपुर, बिजनौर, संभल और अमरोहा में 18 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार दोपहर को इन जिलों में मौसम ने करवट ली थी जिस कारण कुछ समय तक बारिश के आसार बन गए थे। लेकिन बारिश नहीं हुए। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी शीत लहर का अलर्ट नहीं है पर ठंड इसी तरह बनी रहेगी।

यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट (Weather)

मुरादाबाद, संभल,बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, हरदोई, बागपत, मेरठ, हापुड़, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया में कल सुबह और शाम में घना कोहरा छाए रहने का आनुमान है।

इन राज्यों में यह रहा तापमान (Weather)

राजस्थान के करौली में सबसे कम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 0 डिग्री रहा। हरियाणा के हिसार जिले में 1.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जम्मू-कश्मीर में अब शीतलहर चल रही है, जिससे श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री रहा। डल लेक, नदियां, झरने सब जम गए हैं। बारामुला जिले के तंगमर्ग में 30 मीटर ऊंचा द्रंग झरना तक जम गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन 23 दिसंबर तक के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। इससे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।

इस ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से दक्षिण भारत के राज्यों में 50 से 55 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चलेंगे। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिश में आज, कल और परसो भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। माहे, यनम, रायलसीमा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर सर्दी (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भीषण से बहुत भीषण शीतलहर चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बनने की संभावना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News