Ashok Kumar Death Anniversary बेहद दिलचस्प है अशोक कुमार के फिल्मों में आने की कहानी, पुण्यतिथि पर जाने ‘दादामुनि’ के अनसुने किस्से

Khabarwala 24 News New Delhi : Ashok Kumar Death Anniversary हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अशोक कुमार (Ashok Kumar) को कौन नहीं जानता? 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। आज उनके बारे में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ashok Kumar Death Anniversary हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अशोक कुमार (Ashok Kumar) को कौन नहीं जानता? 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। आज उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

उनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली था, जिन्हें प्यार से लोग दादामुनि (बड़े भाई) कहकर बुलाते थे। अशोक कुमार ने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की लेकिन उनकी किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में खींच ले गई। फिर एक दिन किस्मत ने खूबसूरत मोड़ लिया और अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के चमकते सितारे बन गए।

बदनाम था एक्टिंग पेशा (Ashok Kumar Death Anniversary)

अशोक कुमार को हिंदी सिनेमा का पहला एंटी हीरो कहा जाता था। जिस समय अशोक कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, उस समय एक्टिंग का पेशा बदनाम माना जाता था। दरअसल, मुंबई आने से पहले उनकी सगाई हो चुकी थी। हालांकि, जैसे ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया, उनकी शादी टूट गई। मध्य प्रदेश के खंडवा में पले-बढ़े अशोक कुमार के फिल्मों में आने की कहानी बेहद दिलचस्प है।

पिता थे मशहूर वकील (Ashok Kumar Death Anniversary)

अशोक कुमार के पिता कुंजलाल गांगुली एक मशहूर वकील हुआ करते थे। मां गौरी देवी भी एक अमीर बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब अशोक कुमार खंडवा से मुंबई आए तो उनकी मुलाकात हिमांशु राय से हुई, जो उनके व्यक्तित्व से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें हीरो बनने की सलाह दे डाली। उन्होंने बॉम्बे टॉकीज में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया और डायरेक्टर की मदद भी करने लगे।

लैब असिस्टेंट से एक्टर (Ashok Kumar Death Anniversary)

दरअसल, बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय फिल्म जीवन नैया बना रहे थे, जिसमें उनकी पत्नी देविका रानी और नज्म-उल-हुसैन मुख्य भूमिका निभा रहे थे। अचानक नज्म इस फिल्म से बाहर हो गए। कहा जाता है कि वह देविका रानी को लेकर भाग गए थे। हालांकि, बाद में देविका वापस लौट आईं। हिमांशु को एक नए चेहरे की तलाश थी, जो उन्हें अपने ही प्रोडक्शन हाउस में एक लैब असिस्टेंट (अशोक) के रूप में मिल गया। फिर एक्टिंग ने ऐसा जादू चलाया कि सदाबहार हो गए।

पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म (Ashok Kumar Death Anniversary)

साल 1943 में आई उनकी फिल्म ‘किस्मत’ इंडस्ट्री की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्मों में हीरो और विलेन का रोल निभाकर मशहूर हुए अशोक कुमार ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। भारत के पहले टीवी सीरियल ‘हम लोग’ में अशोक कुमार सूत्रधार थे। एपिसोड के आखिर में लोग अशोक कुमार की ज्ञानवर्धक बातें सुनने के लिए उत्सुक रहते थे।

किशोर कुमार से रिश्ता (Ashok Kumar Death Anniversary)

अशोक कुमार का दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार से खास रिश्ता था। दोनों सगे भाई थे। अशोक के एक और भाई थे, जिनका नाम अनूप कुमार था। वे भी एक्टर थे। तीनों ने ‘चलती का नाम गाड़ी’ में साथ काम किया है। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का भी अशोक कुमार से गहरा रिश्ता है। दरअसल, अशोक कियारा के परदादा थे। कियारा की मां जेनेवीव जाफरी की सौतेली मां भारती गांगुली अशोक कुमार की बेटी थीं। इस लिहाज से अशोक कियारा के परदादा हैं।

नहीं मनाते थे जन्मदिन (Ashok Kumar Death Anniversary)

अशोक कुमार हर साल 13 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते थे, लेकिन 13 अक्टूबर 1987 के बाद उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया। इसकी वजह उनके छोटे भाई किशोर कुमार थे। दरअसल, किशोर कुमार की मौत इसी तारीख को हुई थी और फिर एक्टर ने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इससे पता चलता है कि वह अपने भाई से कितना प्यार करते थे।

कभी अफेयर नहीं रहा (Ashok Kumar Death Anniversary)

फिल्मी दुनिया में एक्टर्स के को-स्टार्स से अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अशोक कुमार का नाम कभी किसी के साथ नहीं जुड़ा। वह अपनी पत्नी शोभा देवी के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं। इंटरव्यू में अशोक कुमार ने बताया था कि वह कोई संत नहीं हैं। शूटिंग के दौरान वह महिला को-स्टार्स की ओर आकर्षित होते रहे हैं, लेकिन वह अपनी हदें कभी नहीं भूले। जब भी कोई उनसे मिलने के लिए कहता तो वह हमेशा टाल देते। उन्होंने कभी बात को आगे नहीं बढ़ाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News