Weather दिल्ली-NCR में बदलेगा दो दिन बाद मौसम, हरियाणा में कोहरे का 7 और 8 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और घना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और घना कोहरा छाया रह सकता है।

बढ़ गई ठंड (Weather)

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी गुरुवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह से ही धूप निकलेगी। शाम को कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल, पूरे दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों में 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।जिस वजह से ठंड भी बढ़ गई है।

यह रहेगी तापमान की स्थिति (Weather)

आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

यूपी में 24 घंटे बढ़ेगा ठंड का सितम (Weather)

दिसंबर का पहला सप्ताह अब समाप्त होने वाला है। इस सप्ताह में मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला। लेकिन इस महीने के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड खूब सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 24 घंटे के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर यानी गुरुवार को प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध और छिछला कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जबकि अयोध्या में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम (Weather)

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इसी तरह 6 दिसंबर को भी 20 से 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही इस अवधि में भी मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध और छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं सुबह के वक्त छिछला से मध्यम कोहरा होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि घना कोहरा होने की चेतावनी नहीं जारी हुई है।

सबसे कम अयोध्या में तापमान (Weather)

9 और 10 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ ही धुंध और छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए है। वहीं लखनऊ में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 29.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। अयोध्या में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

इन जिलों में पड़ेगा घना कोहरा (Weather)

मौसम विभाग ने यूपी के कुशीनगर, श्रावस्ती,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, बलरामपुर,बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

8 दिसंबर से गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठिठुरन (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर की रात हिमालयी क्षेत्र और 8 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। जिससे अगले 24 घंटे के बाद तापमान में धीरे- धीरे गिरावट होगी। यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में देखा जाएगा। जिससे यूपी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देगा।

कैसा रहेगा हरियाणा के मौसम (Weather)

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में सात और आठ दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड में सूखी ठंड से लोग जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। अनुमान है, 7 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे 8 और 9 दिसंबर को ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही चोटियों पर भी बर्फबारी के आसार हैं। हल्की बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड में मॉनसून की विदाई होने के बाद से सूखे के हालात बने हुए हैं।

बद्रीनाथ में कड़ाके की सर्दी (Weather)

वहीं दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। दिसंबर के महीने में 24 घंटे के भीतर ही पारे में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं बारिश और बर्फबारी न होने के बाद भी बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान से माइनस से नीचे चला गया है और ऋषि गंगा का पानी भी जमने लगा है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News