Sachin and Seema Haider Viral Video मैं निकला गड्डी लेके गाने पर सचिन-सीमा ने बेडरूम में किया डांस, वीडियो हो गया वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Sachin and Seema Haider Viral Video पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अब अपने पति और बच्चों के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। समय-समय पर सीमा हैदर की चर्चा होती रहती है।सोशल मीडिया पर तो ये कपल खूब एक्टिव है। अब इन दोनों का एक वीडियो […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Sachin and Seema Haider Viral Video पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अब अपने पति और बच्चों के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। समय-समय पर सीमा हैदर की चर्चा होती रहती है।सोशल मीडिया पर तो ये कपल खूब एक्टिव है। अब इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों फिल्म गदर में सनी देवल और अमीषा पटेल के च्मैं निकला गड्डी लेके.. गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों किसी गाड़ी में नहीं बल्कि बेडरूम डांस के इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा (Sachin and Seema Haider Viral Video)

सचिन-सीमा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसके जरिए दोनों की कमाई भी होती है। अब इन दोनों ने प्रसिद्ध गाने पर डांस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शुरुआत में सचिन बेड पर खड़ा है और सीमा नीचे खड़ी है। जैसे ही गाना शुरू हुआ सचिन दौड़ते हुए बेड से नीचे कूद गया और फिर दोनों डांस करने लगे।

वीडियो हो गया वायरल (Sachin and Seema Haider Viral Video)

आधे वीडियो में उन्होंने मैं निकला गड्डी लेके.. गाने पर डांस किया और फिर फिल्म बड़ी बहन के च्चुप चुप खड़े हो जरूर कोई बात हैज् गाने पर कला प्रदर्शन किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यूजर्स कर रहे सोशल मीडिया पर कमेंट्स (Sachin and Seema Haider Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि प्यार उम्र देख कर नहीं होता, सचिन ने एक फिर साबित कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि सीमा हैदर भारत में काफी खुश हैं, देखने से तो यही लगता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे उलटे-सुलटे कारनामा करने वाला व्यक्ति ही फेमस होता है और उसको बहुत लोग लाइक करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वीजा या कोई अन्य कानूनी दस्तावेज नहीं था लेकिन वह बिना किसी परेशानी के स्थायी नागरिक बन गई है। कमाल है हमारा देश!

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये पाकिस्तान से आकर भारत में खुशी से रह रही हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीमा और सचिन अक्सर इस तरह के वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं, दोनों सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News