Bharatpur Police अपराधी की सूचना देने पर 25 पैसे का इनाम! आखिर राजस्थान पुलिस ने ऐसा क्यों किया?

Khabarwala 24 News New Delhi: Bharatpur Police कई बार पुलिस खूंखार अपराधियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा करती है। लाखों रुपये इनाम के लिए रख दिए जाते हैं। कहते हैं कि अपराधी की प्रवृत्ति देखते हुए विभाग की तरफ से रकम की घोषणा होती है। इसी बीच राजस्थान पुलिस की तरफ से अपराधी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Bharatpur Police कई बार पुलिस खूंखार अपराधियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा करती है। लाखों रुपये इनाम के लिए रख दिए जाते हैं। कहते हैं कि अपराधी की प्रवृत्ति देखते हुए विभाग की तरफ से रकम की घोषणा होती है। इसी बीच राजस्थान पुलिस की तरफ से अपराधी के लिए महज 25 पैसे इनाम की घोषणा ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

क्या है मामला (Bharatpur Police)

राजस्थान के भरतपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि फरार वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु 25 पैसे का इनाम घोषित। इस पोस्टर में यह भी लिखा है कि संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर अपराध में शामिल फरार वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा हुई है।

25 पैसे का इनाम (Bharatpur Police)

बताया गया कि अपराधी का नाम खूबीराम है , जिसकी उम्र ४८ साल है। जो मई थाना लखनपुर, भरतपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महज २५ पैसे इनाम देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस तरह की घोषणा इसलिए करती है, जो अपराधी खुद को बाहुबली की तरह पेश करते हैं, लोग उन्हें चवन्नी छाप की तरह याद रखें। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Bharatpur Police)

एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि अगर भरतपुर पुलिस इस मामले में अपना वकील खड़ा करेगी तो वकील यह तर्क दे सकता है कि ये इनाम पुलिस ने अपराधी को उसकी औकातबताने के लिए रखा है। पुलिस अपराधी को इनाम के बहाने यह बताना चाहती थी कि तू होगा कितना भी बड़ा गुंडा..लेकिन हमारी नजर में तू अब भी चवन्नीछाप ही है।

एक अन्य ने लिखा कि ये अपराधी अपने ऊपर चवन्नी का इनाम देख कर खुद ही सरेंडर कर लेगा। एक ने लिखा कि ये कैसा अपराधी है यार, पुलिस भी इसके नाम महज 25 पैसे का इनाम रखी हुई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि खूबीराम अपने गुंडों से पूछने की हिम्मत भी नहीं पाएगा कि कितना इनाम रखा है सरकार हम पर।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News