Abhinav Arora Viral Video अभ‍िनव अरोड़ा का एक और वीड‍ियो हुआ वायरल, धमकी म‍िलने के बाद क‍िया ये काम

Khabarwala 24 News New Delhi: Abhinav Arora Viral Video बाल संत अभिनव अरोड़ा कई दिनों से विवादों में हैं। अभिनव के माता-पिता ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं धमकी मिलने की जानकारी भी पुलिस की दी गई। अब अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Abhinav Arora Viral Video बाल संत अभिनव अरोड़ा कई दिनों से विवादों में हैं। अभिनव के माता-पिता ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं धमकी मिलने की जानकारी भी पुलिस की दी गई। अब अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनव पूरी सुरक्षा के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

सुरक्षा कर्मी दिखाई दिए (Abhinav Arora Viral Video )

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिनव अरोड़ा किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। एक जगह उनके आस पास पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं। अभिनव जब बाहर निकलते हैं तो भी उनके पास पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

यूजर ने किए कमेंट्स (Abhinav Arora Viral Video )

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अभिनव को ट्रोल करने के बाद ही ये सब हुआ है। अगर ट्रोल ना किया गया होता, धमकी ना मिलती तो वो शिकायत भी ना करते और सुरक्षा भी ना मिलती। एक अन्य ने लिखा कि अभिनव ने प्राइवेट सुरक्षाकर्मी रखा है तो इसमें किसी को क्या परेशानी है और पुलिसवाले तो शायद उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें ये शामिल होने पहुंचे थे।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के लिए क्या लिखा (Abhinav Arora Viral Video )

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोलर्स के लिए लिखा कि उसे ट्रोल करने से अच्छा है कि खुद भी कुछ करो। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तो कोई भी रख सकता है, ये भौकाल मारने का नया तरीका है। बस पैसे होने चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News