Agra Viral Video कभी देखी है लड़कियों की ऐसी गुंडई! फिल्मी अंदाज में दुकानदार से मारपीट, सामान भी तोड़ा

Khabarwala 24 News New Delhi: Agra Viral Video कुछ समय पहले तक लड़कियां सार्वजानिक तौर पर मारपीट करते, गुंडई करते नहीं दिखती थीं लेकिन अब माहौल बदल चुका है साहब! अब लड़कियां भी लड़कों की तरह सड़क पर मारपीट करती हैं, कब्जा हटवाती हैं और तो और दुकान भी खाली करवाती हैं। आगरा का एक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Agra Viral Video कुछ समय पहले तक लड़कियां सार्वजानिक तौर पर मारपीट करते, गुंडई करते नहीं दिखती थीं लेकिन अब माहौल बदल चुका है साहब! अब लड़कियां भी लड़कों की तरह सड़क पर मारपीट करती हैं, कब्जा हटवाती हैं और तो और दुकान भी खाली करवाती हैं। आगरा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां मिलकर एक दुकानदार को पीट रही हैं।

क्या है पूरा मामला (Agra Viral Video)

मामला आगरा का है, आगरा के राजपुर चुंगी मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान पर दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाई है। दुकानदार से मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ भी की गई है। दुकानदार भी महिला ही थी तो बालों को पकड़कर खींचना भी शुरू हो गया। दुकानदार और लड़कियां दोनों एक दूसरे के बालों को पकड़कर खींचती दिखाई दी।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि लड़कियां दुकान खाली करवाने के लिए पहुंची थीं और फिर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद फ़िल्मी स्टाइल में मारपीट भी शुरू हो गई। दुकानदार और लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। वहां मौजूद तमाम लोग तमाशा देखते रहे।

लोगों ने किया बीच बचाव (Agra Viral Video)

मारपीट के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों लड़कियां वहां से चली गईं। कुछ ही देर बाद एक लड़की वापस आई और ट्यूबलाइट से दुकानदार महिला पर हमला कर दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कह रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News