Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से तलाक लेने के 16 साल बाद पत्नी का प्यार उमड़ पड़ा। करीब 17 साल की बेटी को लेकर महिला पति के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। हालांकि तलाक के बाद दोनों ही दूसरी शादी कर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से तलाक लेने के 16 साल बाद पत्नी का प्यार उमड़ पड़ा। करीब 17 साल की बेटी को लेकर महिला पति के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। हालांकि तलाक के बाद दोनों ही दूसरी शादी कर ली थी। अब महिला की जिद के सामने ग्रामीण और उसके परिजन परेशान हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 2006 में मेरठ के गांव निवासी महिला से हुई थी। शादी के एक साल बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद से ही दोनों के बीच तकरार होनी शुरू हो गई। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने उसके और परिजनों के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के परिवारों के बीच कई बार वार्ता हुई लेकिन, कोई हल नहीं निकल सका।

गणमान्य लोगों के साथ हुई बैठक के बाद हुआ था तलाक (Hapur)

महिला के ना मानने पर दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों और बिचौलिये को साथ लेकर बैठक हुई, जिसमें दोनों का फैसला करा दिया गया। महिला को एक लाख रुपये देकर तलाक करा दिया गया। वहीं, समझौते की सभी शर्त एक स्टांप पर लिखवाकर नोटरी करा दी गई। जिसमें दोनों के दूसरी शादी करने पर भी कोई आपत्ति नहीं थी। तलाक के बाद दोनों ने ही दूसरी शादी कर ली। पीड़ित का कहना है कि वह दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहा था।

16 साल बाद पति के घर पहुंची (Hapur)

16 साल बाद रविवार को तलाकशुदा पत्नी अपनी 17 साल की बेटी को साथ लेकर उसके घर पहुंच गई, जो उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। पीडि़त का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी शादी हो चुकी है, ऐसे में वह दो पत्नियों को कैसे रख सकता है। पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार

Add
Add

Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार

Add
Add

Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार Hapur 16 साल पहले लिया तलाक, अब फिर पति के लिए उमड़ा प्यार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News