Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा के पास बस से उतर रही महिला की गिरकर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है। क्या है पूरा मामला (Hapur) जानकारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा के पास बस से उतर रही महिला की गिरकर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम उपैड़ा के कुछ लोग बस में सवार होकर कुचेसर रोड चौपला पर दशहरा मेले में गए थे। बस गांव उपैड़ा निवासी संजू बस चला रहा था, जबकि गांव उपैड़ा निवासी अनिल परिचालक था। बताया गया कि जब वह लोग मेला देखने गए तो अनिल और संजू शराब का सेवन करने लगे। वापस लौटे तो लोगों ने देखा कि दोनों नशे में हैं। इस पर काफी संख्या में लोगों ने बस में जाने से इंकार कर दिया।

समझाने पर भी नहीं माना चालक (Hapur)

चालक और परिचालक के मोहल्ला निवासी अफसाना ,उसका बेटा फरमान और रानी बस में बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया गया कि चालक ने नशे की हालत में बस तेज गति से चला रहा था। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना। बस में सवार अफसाना और उसके परिजन बस को अनियंत्रित होता देख घबरा गए।

जैसे ही बस गांव के पास एक फार्म हाउस के पास पहुंची तो अफसाना ने बस से उतरने का प्रयास किया लेकिन अचानक चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। इससे पर गिरकर अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके गिरतने ही किसी तरह बेटा फरमान और रानी भी अनियंत्रित बस से उतरने लगे। इस दौरान फरमान के भी गिरने से पैर में चोट आ गई।

बाइक सवार भी हुआ घायल (Hapur)

इसी बीच बस की चपेट में आकर बाइक सवार नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुचेसर रोड पर हुए दंगल देख वापस लौट रहा था। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

अफसाना की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम

Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम Hapur बस से उतर रही महिला की मौत, पुत्र घायल, परिजन में मचा कोहराम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News