Social Media New Debate बॉस ने नहीं दी बीमार होने के बाद भी छुट्टी, महिला कर्मचारी ने ऑफिस में ही तोड़ा दम

Khabarwala 24 News New Delhi : Social Media New Debate ऑफिस में काम के दौरान 30 वर्षीय एक महिला की मौत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है। कॉर्पोरेट वर्कर्स और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर चौंकाने वाला यह मामला थाईलैंड के एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का है। जहां महिला कर्मचारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Social Media New Debate ऑफिस में काम के दौरान 30 वर्षीय एक महिला की मौत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है। कॉर्पोरेट वर्कर्स और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर चौंकाने वाला यह मामला थाईलैंड के एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का है।

जहां महिला कर्मचारी की ऑन ड्यूटी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बॉस से सिक लीव मांगी थी, लेकिन रिजेक्ट होने के बाद उसे न चाहते हुए भी काम पर जाना पड़ा और फिर जो हुआ उसकी अब पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

महिला को आंतों में सूजन की समस्या (Social Media New Debate)

रिपोर्ट के अनुसार, मे नाम की महिला को आंतों में सूजन की समस्या थी। वह 5 से 9 सितबंर तक सिक लीव पर थी। तबीयत ठीक न होने पर उसने दो दिन की और छुट्टी ले ली। हालांकि इसके बाद भी जब महिला को आराम नहीं मिला तो उसने बॉस से सिक लीव बढ़ाने का अनुरोध किया लेकिन बॉस ने अब छुट्टी की मांग पर महिला से नया मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने को कह दिया। वह पहले ही काफी छुट्टियां ले चुकी थी। ऐसे में उसे अब लीव नहीं मिल सकती।

बॉस के जवाब से सदमे में महिला (Social Media New Debate)

रिपोर्ट के अनुसार, यह सुनकर महिला सदमे में आ गई और जॉब गंवाने के डर से दूसरे दिन ऑफिस पहुंच गई। महिला के साथी वर्कर्स का कहना है कि 20 मिनट तक ड्यूटी करने के बाद ही वो बेहोश हो गई। जिसके बाद आननफानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के दोस्तों का कहना है कि मे ने कभी बिना वजह छुट्टी नहीं ली थी लेकिन जब उसे लीव की जरूरत पड़ी, तो मिली नहीं।

इस घटना की जांच होगी : कंपनी (Social Media New Debate)

वहीं, इस मामले पर डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने फेसबुक पर एक बयान जारी कर कहा कि वो इस घटना की जांच करेगी। उसे कर्मचारी की मौत का बेहद दुख है। कंपनी ने कहा फिलहाल हमारी प्राथमिकता कर्मचारी के परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें सपोर्ट करना है। हालांकि इन तमाम बयानों के बाद भी सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर आलोचना हो रही है। लोग गंभीर हालत में भी कर्मचारी को छुट्टी न देने पर कंपनी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News