गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उठाए कड़े कदम, राज्यों को जारी की एडवाजरी

Khabarwala24 News New Delhi :  गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव के मद्दनेजर सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने निर्देश दिए गए हैं। पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News New Delhi :  गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव के मद्दनेजर सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने निर्देश दिए गए हैं। पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह परामर्श जारी किया हैं।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, च्च्राज्य / केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.ज्ज् इस साल हनुमान जन्मोत्सव छह अप्रैल को मनाई जाएगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने क्या दिए निर्देश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को हनुमान जयंती समारोहों के दौरान शांति बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील करने का बुधवार को निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं को देखते हुए आम जनता को यह आश्वासन देने के लिए आदेश दिया जा रहा है कि वे सुरक्षित हैं और किसी तरह की पेरशानी का उन्हें सामना नहीं करना पड़ेगा।

हावड़ा और हुगली जिलों में कुछ स्थानों पर दो गुटों के बीच हुई थी झड़प

पिछले दिनों राम नवमी के दिल जुलूस के दौरान कई राज्यों में हिंसा हुई थी. पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा के चलते माहौल तनावग्रस्त हो गया है. इसके चलते गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों से रिपोर्ट मांगी है।

गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उठाए कड़े कदम, राज्यों को जारी की एडवाजरी गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उठाए कड़े कदम, राज्यों को जारी की एडवाजरी गृहमंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उठाए कड़े कदम, राज्यों को जारी की एडवाजरी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News