IND vs BAN विराट-रोहित ने खूब लगाए चौके-छक्के, टीम इंडिया का सामने आया पहला वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs BAN भारतीय टीम 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का कैंप चेन्नई में लग चुका है। रोहित शर्मा की […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs BAN भारतीय टीम 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का कैंप चेन्नई में लग चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम चेन्नई में खूब पसीने बहा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बांग्लादेश की टीम रविवार को चेन्नई पहुंचने वाली है।

खूब बहाए भारतीय टीम ने पसीने (IND vs BAN)

चेन्नई टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे है। कुलदीप यादव आर अश्विन नेट पर गेंदबाजी कर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए हुंकार भर रहे है। नए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में तेज गेंदबाजों ने भी खूब अभ्यास किया। अफ्रीकी दिग्गज ने भी टीम के खिलाड़ियों को खास सलाह दी।

विराट -रोहित ने भी की बल्लेबाजी (IND vs BAN)

चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली भी अभ्यास सत्र के दौरान खूब पसीने बहाते हुए देखे गए। कोहली लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी कर रहे है। साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने निजी कारणों से आराम मांगा था। हालांकि अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वो नेट पर खूब बल्लेबाजी करते हुए भी देखे गए। वहीं रोहित शर्मा ने भी नेट पर बल्लेबाजी की। इस दौरान हिटमैन ने चौके और छक्के लगाए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News