Sumit Antil Javelin Throw एक ही मैच में 2 बार पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा, सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

Khabarwala 24 News New Delhi : Sumit Antil Javelin Throw पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में सुमित अंतिल ने मेंस एफ64 कैटेगरी में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया और साथ ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भी पैरालंपिक रिकॉर्ड सुमित के ही नाम था, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sumit Antil Javelin Throw पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में सुमित अंतिल ने मेंस एफ64 कैटेगरी में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया और साथ ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भी पैरालंपिक रिकॉर्ड सुमित के ही नाम था, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स में 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर रिकॉर्ड कायम किया था। सुमित ने अपने पहले ही प्रयास में 69.11 मीटर की दूरी तय कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया था। मगर जब सुमित ने दूसरी बार भाला फेंका तो इस बार 70.59 मीटर दूर जाकर गिरा। सुमित ने एक मैच में 2 बार पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा किया है।

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल (Sumit Antil Javelin Throw)

सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक्स में 68.55 मीटर दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इस मुकाबले में टोक्यो पैरालंपिक्स के रिकॉर्ड को तीन बार पीछे छोड़ा क्योंकि पहले और दूसरे प्रयास के अलावा उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में भी 69 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था। श्रीलंका के डुलन 67.03 के प्रयास के साथ सिल्वर, वहीं ऑस्ट्रेलिया के माइकल बुरियन ने 64.89 मीटर के प्रयास के चलते ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सुमित अंतिल के नाम (Sumit Antil Javelin Throw)

सुमित अंतिल जेवलिन थ्रो की एफ64 कैटेगरी के बादशाह बन चुके हैं। केवल पैरालंपिक ही नहीं बल्कि इस प्रतियोगिता का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने 2022 एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर दूर भाला फेंक कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। वो अब अवनी लेखरा के बाद ऐसे केवल दूसरा भारतीय एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। दोनों एथलीट टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News