Laddu Gopal लड्डू गोपाल के पुराने कपड़ों का क्या करें, जान लीजिए नियम

Khabarwala 24 News New Delhi: Laddu Gopal पूजा घर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें होती हैं और अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा या रख-रखाव की विधि में अंतर भी होता है। इन्हीं में एक है लड्डू गोपाल. लड्डू गोपाल भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri krishna) के बाल स्वरूप को कहा जाता है। वस्त्रों को लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Laddu Gopal पूजा घर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें होती हैं और अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा या रख-रखाव की विधि में अंतर भी होता है। इन्हीं में एक है लड्डू गोपाल. लड्डू गोपाल भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri krishna) के बाल स्वरूप को कहा जाता है।

वस्त्रों को लेकर असमंजस में रहते (Laddu Gopal)

Laddu Gopal कई लोग घर पर लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते हैं। कुछ लोग तो बच्चे की तरह रखकर लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं। लड्डू गोपाल की मूर्ति के साइज, श्रृंगार, भोग, पूजा की विधि आदि के बारे में तो कई लोगों को पता होता है। लेकिन उनके वस्त्रों को लेकर असमंजस में रहते हैं।

Laddu Gopal लड्डू गोपाल को लोग सुंदर-सुंदर और रंग-बिरंगे कपड़े पहनाते हैं। कई लोग बाजार से वस्त्र खरीदते हैं तो कुछ खुद अपने हाथों से तैयार करते हैं. भक्त मौसम के अनुकूल भी लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि लड्डू गोपाल के ऐसे वस्त्र जो पुराने हो जाएं, उनका हमें क्या करना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में

लड्डू गोपाल के पुराने वस्त्र (Laddu Gopal)

Laddu Gopal सबसे पहले तो यह जान लें कि जो वस्त्र अधिक पुराने हो गए हों या फट गए हों, ऐसे वस्त्र लड्डू गोपाल को बिल्कुल न पहनाएं।क्योंकि ऐसे वस्त्र को खंडित माना जाता है।

Laddu Gopal लड्डू गोपाल के वस्त्र ईश्वर के वस्त्र होते हैं। इसलिए पुराने वस्त्र का निपटान भी धार्मिक विधि से करना चाहिए। लड्डू गोपाल के पुराने या कटे-फटे वस्त्रों को कभी रद्दी में डालने या कहीं भी फेंकने के बजाय आपको श्रद्धा और सम्मान के साथ संभालकर रखना चाहिए।

Laddu Gopal लड्डू गोपाल के वस्त्र बिल्कुल अच्छे हों तो आप इसे किसी धार्मिक संस्था आदि में दान भी कर सकते हैं। कई जगहों पर इन वस्त्रों का पुन: उपयोग किया जाता है।

Laddu Gopal वहीं लड्डू गोपाल के वस्त्र यदि अधिक पुराने हो जाएं और इसे घर पर न रखें तो धार्मिक विधि से किसी पवित्र नदी में वस्त्र का विसर्जन कर सकते हैं।

Laddu Gopal पवित्र नदी के साथ ही आप लड्डू गोपाल के वस्त्रों का भूमि विसर्जन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी में करीब 1 फीट का गड्ढा खोदकर वस्त्र को डाल दें और मिट्टी भरकर इसके ऊपर कोई पौधा लगा दें।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Khabarwala 24 News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News