wildlife viral video शेरों ने घेरा, जंगली भैंसा मौत के मुंह में था , तभी आता दिखा साथी, फिर जो हुआ वो देख रह जाएंगे दंग!

Khabarwala 24 News New Delhi: wildlife viral video कहते हैं, हर एक दोस्त जरूरी होता है। दोस्ती सिर्फ इंसानों में ही नहीं, जानवरों में भी देखने को मिलती है। इसी वजह से जब एक जानवर खतरे में होता है, तो उसका साथी उसकी रक्षा करने के लिए आ जाता है। ऐसा ही नजारा हाल ही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: wildlife viral video कहते हैं, हर एक दोस्त जरूरी होता है। दोस्ती सिर्फ इंसानों में ही नहीं, जानवरों में भी देखने को मिलती है। इसी वजह से जब एक जानवर खतरे में होता है, तो उसका साथी उसकी रक्षा करने के लिए आ जाता है। ऐसा ही नजारा हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में भी देखने को मिला। इस वीडियो में एक जंगली भैंसा चारों ओर से शेरों के झुंड से घिर गया था। वो पूरी तरह मौत के मुंह में था और बच पाना लगभग नामुमकिन था। मगर फिर उस जंगली भैंसे का साथी आते दिखा। उसने आकर जो किया, वो देखकर आप दंग हो जाएंगे!

इंस्टाग्राम अकाउंट @wildlife.red पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक जंगली भैंसा ढेर सारे शेरों के चंगुल में फंसा नजर आ रहा है। एक तो शेर वैसे ही खतरनाक जानवर होते हैं, ऊपर से अगर वो झुंड में चले आएं, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस वीडियो में भी वो खतरा आपको साफ देखने को मिलेगा।

भैंसा शेरों से घिरा (wildlife viral video)

ढेर सारे शेर-शेरनियों ने मिलकर उस भैंसे का शिकार कर लिया है। सभी उसके ऊपर चढ़े हुए हैं और उसे नोच खसोट रहे हैं। ऐसी स्थिति में तो किसी भी जीव का बचपाना मुश्किल है, मगर तभी उस भैंसे का दोस्त वहां आ जाता है। वो एक शेर पर अपनी सींघ से हमला करता है, जिसके बाद वो डरकर दूर भागने लगता है। बाकी शेर उसके ऊपर हमला करने चलते हैं, कि इतनी देर में जमीन पर गिरा भैंसा उठ जाता है और वो भी शेरों पर हमला कर अपनी जान बचा लेता है। जिस चीज की किसी को उम्मीद नहीं थी, वो होते देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी दंग नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो (wildlife viral video)

इस वीडियो को 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि भैंसे की ताकत कमाल की होती है। वहीं एक ने कहा कि काश इंसानों के पास भी भैंसे जैसी शक्ति होती! एक ने कहा कि ये दिखाता है कि संगठन में कितनी शक्ति है। एक ने ऐसा दोस्त पाने की इच्छा जाहिर की। वहीं एक ने कहा कि वो सारे शेर के बच्चे लग रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News