Mohanlal Hospitalised साउथ एक्टर Mohanlal अस्पताल में हुए भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

Khabarwala 24 News New Delhi: Mohanlal Hospitalised साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ के बड़े सुपरस्टार की अचानक हालत बिगड़ गई है और मामला इस कदर हाथ से निकल गया कि अब एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। एक्टर मोहनलाल अब हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mohanlal Hospitalised साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ के बड़े सुपरस्टार की अचानक हालत बिगड़ गई है और मामला इस कदर हाथ से निकल गया कि अब एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। एक्टर मोहनलाल अब हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं और ये खबर सुनकर उनके फैंस का बुरा हाल है। हर किसी को यही चिंता सता रही है कि अचानक मोहनलाल को क्या हो गया? अब एक्टर को लेकर कई जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं।

क्या हुआ एक्टर को ? (Mohanlal Hospitalised)

खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को कुछ हेल्थ इश्यू हो गए हैं। उन्हें क्या हुआ है अब उसे लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को तेज बुखार है। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जब उनकी समस्या ज्यादा बड़ी तो एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मोहनलाल को सांस लेने में शिकायत हो रही है ये जानकर फैंस भी घबरा गए हैं। हर किसी को इस वक्त एक्टर की सेहत को लेकर चिंता हो रही है।

- Advertisement -

डॉक्टरों ने दी खास सलाह (Mohanlal Hospitalised)

अब मोहनलाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऑफिशियली कंफर्म हो चुकी है। अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। कोच्चि के अस्पताल में डॉक्टरों की टीम एक्टर का पूरा ध्यान रख रही है। उन्हें लगातार मेडिसिन दी जा रही हैं। इतना ही नहीं एक्टर को डॉक्टर्स से खास हिदायत मिली है कि कम से कम ५ दिनों तक पब्लिक प्लेस पर नहीं जाना है। दरअसल, एक्टर को वायरल इंफेक्शन हुआ है और अगर वो पब्लिक प्लेस या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूमेंगे तो ये वायरल इंफेक्शन बाकी लोगों को भी हो सकता है।

फैंस हुए चिंतित (Mohanlal Hospitalised)

बता दें, मोहनलाल को मायलगिया (मसल्स पेन) की दिक्कत हो गई थी और इसके बाद ही उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा। अब डॉक्टरों ने एक्टर को आराम करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ अब फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक्टर के अस्पताल में जाते ही उनके फैंस बेचैन हो गए हैं। हर किसी को एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए देखा जा सकता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News