Budhaditya Rajyog In Leo सावन में बुधादित्य राजयोग से मिलेगा विशेष लाभ, चार राशियों की चमकेगी किस्मत, पद-प्रतिष्ठा और अपार धन के प्रबल योग

Khabarwala 24 News New Delhi : Budhaditya Rajyog In Leo ज्योतिष में सूर्यदेव को पिता, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और पिता कारक ग्रह माना गया है जबकि बुध को वाणी, बुद्धि, तर्कशास्त्र और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक संयोग रक्षाबंधन से पहले देखने को मिलेगा, जब ग्रहों के राजा सूर्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Budhaditya Rajyog In Leo ज्योतिष में सूर्यदेव को पिता, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और पिता कारक ग्रह माना गया है जबकि बुध को वाणी, बुद्धि, तर्कशास्त्र और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक संयोग रक्षाबंधन से पहले देखने को मिलेगा, जब ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहो के राजकुमार बुध की सिंह राशि में युति होगी। वर्तमान में बुध सिंह राशि में विराजमान है और 22 अगस्त तक यही रहेंगे। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 16 सितंबर तक रहेंगे। सिंह राशि में बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Budhaditya Rajyog In Leo)

आपकी राशि में सूर्य बुध की युति और राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। विदेश से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप नया काम शुरु कर सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। नया निवेश से भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबारियों को नई बिजनेस नीति का लाभ प्राप्त होगा।

मेष राशि (Budhaditya Rajyog In Leo)

जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी होगा। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। बेराजगार और नौकरीपेशा को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। करियर में तरक्की मिलेगी। बिजनेस में भी अधिक लाभ के साथ नए निवेश करने से फायदा होगा। सूर्य और बुध दोनों ही ग्रहों की विशेष कृपा मिलेगी। सुख-साधनों में अपार रूप से वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

तुला राशि (Budhaditya Rajyog In Leo)

बुध सूर्य युति और बुधादित्य राजयोग से आपको खूब सारा धन मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से धन दौलत में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है, आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ी व्यवसाय़िक डील हो सकती है। बिजनेस में तरक्की के साथ धनलाभ के प्रबल योग है। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ के योग बन रहे हैं जो लाभकारी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में तरक्की के योग हैं।

धनु राशि (Budhaditya Rajyog In Leo)

बुधादित्य राजयोग से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं कर सकते हैं। आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। निवेश किया गया धन भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ दिला सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी।

जानिए बुधादित्य राजयोग के बारें में

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदित्य का मतलब सूर्य से होता है इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देते है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग बनता है उसे धन, सुख-सुविधा, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News