Khabarwala 24 News New Delhi: Follow Kar Lo Yaar उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार उर्फी के सुर्खियों में आने की वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं बल्कि वो खुद हैं। दरअसल, उर्फी जावेद की अपकमिंग सीरीज फाॅलो कर लो यार इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में असली उर्फी जावेद दिखाई जाएगी। सीरीज के रिलीज होने से पहले ही इसको लेकर बज बना हुआ है। साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर च्फॉलो कर लो यारज् कब और कहां रिलीज होगी? तो चालिए आपको बताते हैं।
Follow Kar Lo Yaar कब और कहां दिखेगी ? (Follow Kar Lo Yaar)
उर्फी जावेद की इस अपकमिंग सीरीज की बात करें तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 23 अगस्त को इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उर्फी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि अगर आपको लगता है कि यह बहुत ज्यादा है तो आपने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है।
पोस्ट में क्या है ? (Follow Kar Lo Yaar)
बता दें कि उर्फी जावेद ने जो पोस्ट शेयर किया है, वो इस सीरीज पहला प्रोमो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनकी ही आवाज में वाइसओवर चल रहा है। उर्फी कहती हैं कि लोग कहते हैं कि मैं अटेंशन सीकर हूं और इसलिए अतरंगी कपड़े पहनकर नाटक करती हूं। छपरी हूं, सड़क छाप हूं, बिल्कुल सही कहते हैंज् जलते हैं सारे, मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही।
फिर असली उर्फी है कौन? (Follow Kar Lo Yaar)
वीडियो में आगे उर्फी कहती हैं कि किसी और की कामयाबी देखी कहां जाती है लोगों से, सोशल मीडिया पर छाए रहने के अलावा मैं बॉस भी हूं। क्या करें, दुनिया के साथ ऐसे ही रहना पड़ता है। घर के नखरे अलग, सबको खुश रखो, नहीं तो मेरे ही सिर पर नाचेंगे और फिर दुनिया में अपनी एक सीधी-साधी इमेज बनाओ, लेकिन हकीकत में मैं ये हूं ही नहीं यार। इसके आगे उर्फी कहती हैं कि फिर असली उर्फी है कौन? जानने की हिम्मत है, तो चलो सबको दिखाती हूं।
बन रहा बज (Follow Kar Lo Yaar)
अब उर्फी की कहानी तो 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर ही नजर आएगी। लोगों को इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि उर्फी की इस सीरीज में ऐसा क्या खास होने वाला है, जो हर कोई कह रहा है कि Follow Kar Lo Yaar


