Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर 30 जुलाई को सड़क दुर्घटना में हर्ष की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से पुत्र की बाइक […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर 30 जुलाई को सड़क दुर्घटना में हर्ष की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से पुत्र की बाइक में कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी हरेंद्र शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका बीस वर्षीय पुत्र स्नातक का छात्र था एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गांव निवासी लवकुश, सुंदर उसके घर के सामने से कई बार स्टंटबाजी करते हुए गाड़ी चलाते फिरते घूमते थे जिसको लेकर उसके पुत्र हर्ष ने कई बार उन्हें टोका तो आरोपी लवकुश और सुंदर ने अंजाम भुगतने की धमकी दी।

उपचार के दौरान हर्ष की हुई मौत (Hapur)

रिपोर्ट में बताया कि इसी रंजिश के चलते 30 जुलाई की शाम को पीड़िता का पुत्र अपने साथी दीपांशु, नगेंद्र, वंश, शिवम, तनुष चौधरी के साथ मोदीनगर रोड स्थित चंदलोक कालोनी से जिम करके लौट रहा था। तभी घात लगाकर बैठे लवकुश और सुंदर जिनमें गाड़ी लवकुश चला रहा था । मोदीनगर से हापुड़ विपरीत दिशा से कार बेहद तेज रफ्तार से आकर एक राय होकर दस्तोई मोड़ के निकट जान लेने की नीयत से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पीड़ित का पुत्र हर्ष और दीपांशु घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित के पुत्र हर्ष की मौत हो गई और दीपांशु गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मृतक हर्ष के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी Hapur हर्ष की मौत के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News