दी चैंबर आफ कामर्स के पूर्व चेयरमैन और व्यापारी नेता सतीश एसएम का निधन

खबरवाला न्यूज 24, हापुड़ : व्यापारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता व दी चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंहल (एसएम) का रविवार की सुबह को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक व्यापारी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24, हापुड़ : व्यापारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता व दी चैंबर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंहल (एसएम) का रविवार की सुबह को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।

उनके निधन पर राजनीतिक व्यापारी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार पक्का बाग निवासी व दी चैम्बर आफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंहल ( एसएम) काफी समय से बीमारी चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके पुत्र भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंहल व सचिन सिंहल ने बताया कि रविवार की सुबह को उनका निधन हो गया।

सतीश (एसएम )ने व्यापारियों की आवाज को जोर शोर से उठाकर समस्या का समाधान कराया था और वह वर्षों तक भाजपा में सक्रिय रहे थे और विभिन्न पदों पर भी रहे थे। सतीश एसएम के निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके पक्का बाग स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News