Vastu Tips For House अगर आपके घर पर भी है अशुभ दिशा का प्रभाव तो पूर्ण रूप से सात्विक रहें, जरूर आजमाएं ये उपाय

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips For House दुनिया की हर चीज के अंदर तरंगें पाई जाती हैं। मकान, जमीन, यहां तक कि कपड़ों में भी तरंगें होती हैं। ये तरंगें शुभता भी पैदा करती हैं और अशुभता भी। जब अशुभता ज्यादा हो जाती है तो मकान और जमीन में रहने पर समस्या […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips For House दुनिया की हर चीज के अंदर तरंगें पाई जाती हैं। मकान, जमीन, यहां तक कि कपड़ों में भी तरंगें होती हैं। ये तरंगें शुभता भी पैदा करती हैं और अशुभता भी। जब अशुभता ज्यादा हो जाती है तो मकान और जमीन में रहने पर समस्या पैदा होती है। ऐसे अशुभ मकानों में रहने पर कुंडली के शुभ योग भी काम करना बंद कर देते हैं।

Vastu Tips For House यह अशुभता कुंडली के माध्यम से भी जानी जा सकती है और थोड़ा ध्यान देने पर महसूस भी की जा सकती है। आमतौर पर पूर्व और उत्तर दिशा के मकान सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं। पश्चिम और दक्षिण दिशा के मकान शुभ नहीं माने जाते हैं।

तय करें मकान शुभ या अशुभ (Vastu Tips For House)

हर दिशा के मकान अपनी अपनी जगह पर शुभ हो जाते हैं। बस यह समझना होता है कि किस दिशा के मकान में क्या सावधानियां रखें। अगर पूर्व दिशा का मकान है तो पूर्ण रूप से सात्विक रहें। अगर पश्चिम दिशा का है तो घर में लकड़ी का प्रयोग कम करें। अगर उत्तर दिशा का मकान है तो आग और बिजली के उपकरणों पर विशेष ध्यान दें। दक्षिण दिशा के मकान में सीलन का और गंदगी का विशेष ध्यान दें।

प्रकाश और रंगों से अशुभता (Vastu Tips For House)

सूर्य का प्रकाश घर में न आने पर अकारण बीमारियां पैदा होती हैं। ऐसे घरों में बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे घरों में रहने पर व्यक्ति नशे और अवसाद का शिकार हो जाता है। ऐसे घरों में रहने पर भय और नकारात्मकता का अनुभव होता है। घर में गलत रंगों का प्रयोग किस्मत को खराब कर सकता है। अगर रंगों का संतुलन ठीक न हो तो व्यक्ति की सोच खराब हो जाती है। भूरा, लाल, और गाढ़ा हरा रंग नौकरी में समस्याएं बढ़ा देता है।

कैसे अशुभता पैदा होती है (Vastu Tips For House)

घर में अगर बुरे स्वभाव और बुरी आदत के लोग हो तो अशुभता पैदा होती है। अगर घर में गलत तरीके से अर्जित धन का प्रयोग होता है तब भी अशुभता पैदा होती है। अगर घर में किसी की अप्राकृतिक मृत्यु हुई हो तो ऐसी दशा में घर में धीरे धीरे दरिद्रता आनी शुरू हो जाती है। घर के लोगों का रोजगार खराब होने लगता है। घर के बच्चे बीमार रहने लगते हैं। उनके अंदर अजीब आदतें आ जाती हैं। घर में अकेले रहने पर डर लगता है। घर में किसी के होने का एहसास होता है।

विशेष उपाय कर लेने चाहिए (Vastu Tips For House)

ऐसी परिस्थिति में कुछ विशेष उपाय कर लेने चाहिए। गलत और बुरे कामों से तौबा कर लें। घर के लोगों को आपस में षड़यंत्र और राजनीति से बचना चाहिए। जहां तक हो सके गलत तरीके से धन अर्जन न करें। अगर घर में किसी की अप्राकृतिक मृत्यु हुई हो या लम्बी बीमारी के बाद मृत्यु हुई हो तो पूरे घर की सफेदी करवाएं। एक माह तक दोनों वेला घर में भगवत गीता का पाठ करें। घर में भगवान शिव या भगवान कृष्ण की स्थापना अवश्य करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News