Anant Radhika Wedding कभी रजनीकांत को रियल में डांस करते देखा है? देख लीजिए आज अकेले ही अपने डांस मूव्स से बढ़ा दी माहौल की गर्मी

Khabarwala 24 News New Delhi: Anant Radhika Wedding अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। इस ग्रेंड वेडिंग में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्मी सितारें जमकर थिरके। वहीं दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी में शानदार डांस किया? रजनीकांत ने लूटी महफिल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Anant Radhika Wedding अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। इस ग्रेंड वेडिंग में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्मी सितारें जमकर थिरके। वहीं दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी में शानदार डांस किया?

रजनीकांत ने लूटी महफिल (Anant Radhika Wedding)

रजनीकांत ने अकेले ही सारी महफिल लूट ली। एक वायरल वीडियो में रजनीकांत पारंपरिक परिधान पहले बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों दिग्गज कलाकारों ने ‘गल्लां गुड़िया’ गाने पर डांस करके समा बांध दिया। रजनीकांत के डांस का वीडियो नेटिजंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपने शायद ही पहले कभी रजनीकांत को इस अंदाज में डांस करते हुए देखा हो। एक तरफ थे 67 साल के अनिल कपूर तो दूसरी तरफ थे 73 साल के रजनीकांत। रजनीकांत ने अपने डांस मूव्स से माहौल की गर्मी बढ़ा दी। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है।

परिवार के साथ पहुंचे रजनीकांत (Anant Radhika Wedding)

अंबानी फैमिली के न्योते पर रजनीकांत अपने परिवार के साथ अनंत और राधिका की शादी का हिस्सा बने। इस दौरान रजनीकांत पारंपरिक परिधान लुंगी में नजर आए। उनके इस लुक की भी फैंस तारीफ कर रहे हैं।

अनंत-राधिका की वर्ल्ड जियो सेंटर में हुई शादी (Anant Radhika Wedding)

बता दें कि अनंत और राधिका ने मुकेश अंबानी के वर्ल्ड जियो सेंटर में शाही अंदाज में शादी रचाई। इस शादी में देशी विदेशी मेहमान पहुंचे। बॉलीवुड से ढेरों सेलेब्स ने शिरकत की तो वहीं क्रिकेट और राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी शादी में शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया।

कई इंटरनेशनल हस्तियां भी पहुंचीं (Anant Radhika Wedding)

इस ग्रेंड वेडिंग में देश की ही नहीं बल्कि इंटरनेशल हस्तियां भी पहुंची। WWE रेसलर जॉन सीना, अमेरिकन मॉडल किम कार्दशियन अपनी बहन संग पहुंची। तो वहीं ‘काम डाउन’ गाना गाने वाले सिंगर रीमा ने शादी में परफॉर्म किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News