Viral Video रेलवे ट्रैक बच्चे के साथ पार कर रही थी महिला, फंस गया स्कूटी पहिया और तभी आ गई ट्रेन; देखें आगे क्या हुआ?

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित होती है। दुनियाभर में रेलवे ट्रैक को ना पार करने की सलाह दी जाती है। ऐसी ना जाने कितनी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों को सबक सीखने की सलाह दी जाती है। Viral Video जल्दबाजी के चक्कर में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित होती है। दुनियाभर में रेलवे ट्रैक को ना पार करने की सलाह दी जाती है। ऐसी ना जाने कितनी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों को सबक सीखने की सलाह दी जाती है।

Viral Video जल्दबाजी के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो महिलाएं एक बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं।

ट्रैक पर फंस गया स्कूटी का पहिया (Viral Video)

Viral Video वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक स्कूटी पर दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सवार हैं और रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही हैं। बीच ट्रैक पर स्कूटी का पहिया फंस गया। लड़की ने स्कूटी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीछे बैठी महिला उतर गई और स्कूटी को धक्का देने लगी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी दौरान ट्रेन आ गई।

ट्रेन को आता देख हुई परेशान (Viral Video)

Viral Video दोनों महिलाएं स्कूटी से उतर गईं और बच्चे को भी उतार कर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा कर दिया। ट्रेन को आता देख दोनों लड़कियां घबरा गई। जब लड़कियों ने ट्रेन को पास में आता देखा तो वह परेशान हो गईं और ट्रैक में फंसी स्कूटी को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करने लगीं। तभी ट्रेन आ गई और स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया।

Viral Video गनीमत रही कि दोनों लड़कियों और बच्चे की जान बच गई। अगर थोड़ी सी और लापरवाही या देरी हुई होती तो तीनों की जान जा सकती थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद तमाम लोग हैरानी जता रहे हैं और इस तरह की लापरवाही को लेकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

Viral Video एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे क्रॉसिंग क्यों बनाए जाते हैं, जहां गाड़ियां बुरी तरह फंस जाती हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पहली बार जब देखा बाइक आगे नहीं बढ़ रही तो उतर जाना चाहिए था लेकिन नहीं जिद भी तो कुछ चीज होती है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे सिर्फ और सिर्फ लापरवाही होती है। एक ने लिखा कि रेलवे ट्रैक को जल्दबाजी में पार करने वालों को ये वीडियो जरूर दिखा देना चाहिए।

Viral Video एक अन्य ने लिखा कि इतनी चेतावनियां दी जाती हैं कि रेलवे ट्रैक को पार ना करें लेकिन लोग इग्नोर कर देते हैं, और इसके बाद ही इस तरह की घटनाएं होती हैं। एक ने लिखा कि ना जानें कितनी बार इस तरह की दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन लोग कुछ सीखने को ही तैयार नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News