Crime News बाइक सवार दंपती से लूटपाट, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

Khabarwala24 news Crime News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम छतनौरा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपती से मारपीट कर कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नगदी लूट कर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 news Crime News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम छतनौरा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपती से मारपीट कर कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नगदी लूट कर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अटौला थाना मुंडाली जनपद मेरठ निवासी परमेंद्र पुत्र श्यौदान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर सिंभावली जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम छतनौरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नगदी लूट कर ले गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
लूट की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चौकी प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश  की जा रही है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

Add1
Add1

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News