Marriage in ICU Viral Video अस्पताल में अनोखी शादी का वीडियो वायरल, ICU में पिता के सामने दो लड़कियों का निकाह

Khabarwala 24 News New Delhi: Marriage in ICU Viral Video यूपी के लखनऊ में एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। कई बार लोग अस्पताल में शादी कर चुके हैं। कुछ लोगों की स्थितियां ऐसी होती हैं कि वह हर हाल में तय समय पर शादी करना चाहते हैं, ऐसे में अस्पताल में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Marriage in ICU Viral Video यूपी के लखनऊ में एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। कई बार लोग अस्पताल में शादी कर चुके हैं। कुछ लोगों की स्थितियां ऐसी होती हैं कि वह हर हाल में तय समय पर शादी करना चाहते हैं, ऐसे में अस्पताल में भी शादी सम्पन्न कराई जाती है। अब लखनऊ के अस्पताल में दो लड़कियों के निकाह का वीडियो सामने आया है।

ICU में हुआ निकाह (Marriage in ICU Viral Video)

अस्पताल के आईसीयू में एडमिट पिता के सामने दो बेटियों का निकाह हुआ। बुजुर्ग शख्स की इच्छा थी कि उसके सामने बेटियों का निकाह हो जाए। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर्स से इसके लिए परमिशन मांगी। डॉक्टर ने मरीज की इच्छा के मुताबिक, आईसीयू में ही निकाह कराने की अनुमति दे दी। इसके बाद दो लड़कियों का निकाह अस्पताल के ढ्ढष्ट में कराया गया।

ICU में निकाह करने की सहमति दे दी (Marriage in ICU Viral Video)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ चौक इलाके के रहने वाले मोहम्मद इकबाल को बीमारी के चलते ICU में भर्ती होना पड़ा। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों के निकाह की तारीख पहले से ही तय की गई थी। ऐसे में तय दिन पर शादी हो, इसके लिए उन्होंने अस्पताल में शादी कराने की इच्छा जाहिर की और ऐसा हुआ भी। दरअसल इकबाल की हालत बिगड़ती जा रही थी और बेटियों ने पिता के ना होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल में शादी कराने का फैसला लिया गया।

चर्चा का विषय बनी है शादी (Marriage in ICU Viral Video)

इकबाल लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, परिजनों ने जब डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने ICU में निकाह करने की सहमति दे दी। इकबाल की दोनों बेटियां, अपने पति के साथ ICU में शादी के लिए पहुंची और मौलाना द्वारा बेटियों का निकाह पढ़ा गया। इकबाल की दोनों बेटियों की शादी के बाद विदाई हो गई और दोनों अपने घर चली गईं। हालांकि इकबाल अभी भी ICU में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। ICUमें हुई ये अनोखी शादी अब इलाके में ही नहीं दूर-दूर तक चर्चा का विषय बन गई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News