Railway News रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गाजियाबाद से मुरादाबाद तक बनेंगे दो अतिरिक्त रेलवे ट्रैक, बुलेट ट्रेन का भी प्लान

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Railway News रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद से मुरादाबाद स्टेशनों के बीच दो अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जाएंगे। यात्रियों और ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ट्रैक बिछाने से पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Railway News रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद से मुरादाबाद स्टेशनों के बीच दो अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जाएंगे। यात्रियों और ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ट्रैक बिछाने से पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

200 ट्रेनों का होता है संचालन (Railway News)

इस समय गाजियाबाद मुरादाबाद रूट पर दो ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ रही हैं। इस रूट से रोजाना करीब 200 ट्रेनें आवागमन करती हैं। इस रूट से न केवल मुरादाबाद, बल्कि रामपुर, बरेली, लखनऊ के लिए सीधे ट्रेनें संचालित होती हैं। मुरादाबाद से ही उत्तराखंड और जम्मू के लिए भी ट्रेनें जाती हैं।
काठगोदाम और रानी खेत के लिए भी ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। भविष्य में बुलेट और हाईस्पीड ट्रेनें भी चलाने की योजनाएं चल रही हैं।

यात्रियों को राहत के साथ बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार (Railway News)

ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अक्सर लाइन क्लीयर नहीं रहती है। अक्सर गाड़ियों को बीच में या आउटर पर रोक दिया जाता है। सिग्नल के इंतजार में ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य में पहुंचने में देरी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के दिनों में होती है। जब ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को गर्मी में परेशान करना पड़ता है। इस रेलखंड पर चार ट्रैक होने के बाद यात्रियों काफी सहूलियत होगी और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।

बिछेगा 141 किलोमीटर में ट्रैक (Railway News)

गाजियाबाद से मुरादाबाद जंक्शन की दूरी करीब 141 किलोमीटर है। इस रूट पर चार ट्रैक होने के बाद यह दूरी ट्रेनें डेढ़ घंटे में पूरा कर लेंगी। स्टेशनों को छोड़कर ट्रेनों को कहीं रुकना नहीं पड़ेगा। इससे यात्री अपने समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। रोज रोज होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

सर्वे हुआ शुरू – अक्तूबर-नवंबर तक काम हो सकता है शुरू (Railway News)

सेक्शन इंजीनियर पीके पांडेय का कहना है कि सर्वे शुरू हो चुका है। रेलवे द्वारा नामित कंपनी अतिरिक्त ट्रैक के लिए सर्वे कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। अक्तूबर-नवंबर ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News