worlds smallest monkey दुनिया के ये हैं सबसे छोटे बंदर, बहुत क्यूट लगते हैं ये जुड़वां, 15 ग्राम से भी कम है हर एक का वजन!

Khabarwala 24 News New Delhi: worlds smallest monkey बंदर फुर्तीले और नटखट होते हैं। लेकिन अगर आकार में छोटे हों तो इंसान का दिल जीत ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल रहा है, जहां दुर्लभ छोटे बंदरों की एक जोड़ी ने जन्म लिया है। उनका वजन औसत वीटाबिक्स बिस्कुट के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: worlds smallest monkey बंदर फुर्तीले और नटखट होते हैं। लेकिन अगर आकार में छोटे हों तो इंसान का दिल जीत ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल रहा है, जहां दुर्लभ छोटे बंदरों की एक जोड़ी ने जन्म लिया है। उनका वजन औसत वीटाबिक्स बिस्कुट के आकार से भी कम है। इन बंदरों को देखने अब चिड़ियाघर में दूर दूर से लोग आ रहे हैं। इनके वीडिोय भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रहे हैं।

सबका जीत चुके हैं दिल (worlds smallest monkey)

ऑस्ट्रेलिया के सिम्बियो वाइल्डलाइफ पार्क के अधिकारियों ने पेपर और माटेओ के घर प्यारे जुड़वां पिग्मी मार्मोसेट्स के जन्म का खुलासा किया है। वीटाबिक्स से भी कम वजन वाले इन छोटे बच्चों का जन्म मई के अंत में हुआ था।दुनिया के सबसे छोटे बंदर, अपने माता-पिता और समर्पित चिड़ियाघर के रखवाली में पनप रहे हैं। हर एक का वजन केवल 15 ग्राम है. जुड़वां बच्चे अपने छोटे आकार और चंचल बर्ताव से मेहमानों और कर्मचारियों का दिल जीत चुके हैं।

कैमरा देख हुए बैचान (worlds smallest monkey)

इनका जब वीडियो बनाया गया था, तब दोनों ही बच्चे अपनी मां की पीठ से चिपके थे। लेकिन मां इसी बात से बैचेन थी कि कहीं कैमरा या कैमरामैन उसके बच्चों को नुकसान ना पहुंचा दे.।इसलिए वह पूरे वीडियो में चौकस हो कर कैमरे की ओर ही देखती रही। साफ लग रहा था कि कैमरा बच्चों और उसकी मां के पास ही था।

छोटे कद के लिए जाने जाते हैं (worlds smallest monkey)

अमेजॉन वर्षावनों के मूल निवासी पिग्मी मार्मोसेट्स अपने छोटे कद के लिए जाने जाते हैं, जो केवल 12-15 सेमी लंबे होते हैं। ये सक्रिय और सामाजिक प्राइमेट बीज फैलाव और परागण में मदद करके अपने पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News