Delhi Hospital Fire दिल्ली लाजपतनगर में आंख के अस्पताल में लगी भीषण आग

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Hospital Fire दिल्ली के लाजपतनगर स्थित आंख के अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया गया कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है, जो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Hospital Fire दिल्ली के लाजपतनगर स्थित आंख के अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया गया कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है, जो काफी भयानक है।

क्या है पूरा मामला (Delhi Hospital Fire)

दमकल विभाग को इसकी सूचना बुधवार सुबह करीब 11 बजे दी गई, जिसके तुरंत बाद 12 फायर ब्रिगेड घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है और अभी यह बात भी सामने नहीं आई है कि इसमें कितने लोगों को नुकसान हुआ है। आग बुझाने के बाद मामले में जांच की जाएगी और वजहों का पता लगाया जाएगा।

पहले भी एक अन्य अस्पताल में लग चुकी है आग (Delhi Hospital Fire)

बता दें कि कुछ समय पहले दिल्ली में ही बच्चों के एक अस्पताल में विकराल आग लगी थी, जिसमें कई नन्हीं जानें चली गई थीं। मामला 25 मई की देर रात का था, जब दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बेबी केयर सेंटर में अचानक आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे मे 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News