Delhi Hospital Fire दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Hospital Fire देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग लगने से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Hospital Fire देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग लगने से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। सात नवजात बच्चों की मौत हुई है, पांच नवजात अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार चल रहा है। इस हादसे से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दमकल की 16 गाड़ी मौके पर पहुंची (Delhi Hospital Fire)

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।बताया गया कि शनिवार रात करीब 11.32 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके में आईआईटी ब्लॉक बी, विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के अनुसार, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था।

Delhi hospital fire -
Delhi hospital fire –

देर रात कर किया रेस्क्यू (Delhi Hospital Fire)

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी इमारत में फंसे स्टाफ और नवजात को बचान के लिए जुट गए। देर रात तक सभी का रेस्क्यू कर लिया गया। एक नवजात मृत मिला था। जबकि बचाए गए 12 नवजात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया।दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूतल समेत तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। इमारत के बाहर खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर हाहाकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

- Advertisement -

खिड़कियां तोड़कर निकाले गए नवजात (Delhi Hospital Fire)

बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और किसी तरह वहां से नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला। एक नवजात मृत मिला।

जबकि बचाए गए सभी नवजात बच्चों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।सभी सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News