RR vs SRH: कमिंस की हैदराबाद या संजू की राजस्थान या , क्वालीफायर 2 में कौन मारेगा बाजी, जानिए हेड टू हेड आंकड़े

Khabarwala 24 News New Delhi: RR vs SRH आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़कर आगे बढ़ी टीम राजस्थान रॉयल्स का आज शुक्रवार 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्वालीफायर 1 की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत है। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: RR vs SRH आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़कर आगे बढ़ी टीम राजस्थान रॉयल्स का आज शुक्रवार 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्वालीफायर 1 की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत है। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले यानी 7 बजे किया जाएगा।

करो या मरो वाला मैच (RR vs SRH)

दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला साबित होने वाला है। क्योंकि मुकाबले में जीतने वाली टीम का सामना टूर्नामेंट के फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। केकेआर आईपीएल के 17 वें सीजन में प्लेऑफ और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार 26 मई को चेन्नई के ही चेपॉक मैदान में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

जोरदार होगी भिड़ंत (RR vs SRH)

वहीं, क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम का सफर आईपीएल के इस सीजन में क्वालीफायर 2 से ही खत्म हो जाएगा। लिहाजा खुद की जगह फाइनल में बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत होने वाली है। बात अगर दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए कुल मुकाबलों की करें, तो दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 19 बार आपस में मैच खेला है।

एसआरएच का रहा है दबदबा (RR vs SRH)

इनमें एसआरएच का दबदबा देखने को मिला है। एसआरएच की टीम कुल 10 मुकाबले जीती है। वहीं, राजस्थान की टीम सिर्फ 9 मैच ही जीत पाई है। हालांकि, इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है। ऐसे में मैच के नतीजे आने से पहले कुछ भी भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद (संभावित प्लेइंग इलेवन) {RR vs SRH}

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यास कांत, टी नटराजन

राजस्थान रॉयल्स (संभावित प्लेइंग इलेवन) {RR vs SRH}

टॉम कोहलर-कैडमोर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News