Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर कांग्रेस जनों ने आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी ने लगवाए थे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर कांग्रेस जनों ने आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी ने लगवाए थे एटीएम (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज उस महान शख्सियत की पुण्यतिथि है जिन्होंने 18 साल की उम्र में ही देश के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। आधुनिक भारत की नींव देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही रखी थी। उन्होंने कहा कि वे राजीव गांधी ही थे जिन्होंने देश के युवाओं के हाथ में कंप्यूटर दिया, देश भर में एटीएम राजीव गांधी ने लगवाए।

Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

युवा प्रधानमंत्री बने (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि देश में सबसे कम उम्र (40 वर्ष) की अवस्था में प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अगर किसी व्यक्ति के नाम से दर्ज है तो वह है एक मात्र राजीव गांधी जी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सर्वाधिक सीटें हासिल की थी। जो आज तक कोई भी प्रधानमंत्री नहीं तोड़ सका हैं।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी, शहर महासचिव गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता रानी, शहर महासचिव सविता गौतम, मनवीर सिंह, लल्लन प्रसाद, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News