Pakistan खाने को नहीं रोटी, पहनने को न कपड़ा, फिर भी इस पड़ोसी मुल्क के लोगों की दुबई में आलीशान घर और प्रॉपर्टी, जानिए कैसे?

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan हर व्यक्ति की बुनियादी जरुरतें रोटी, कपड़ा और मकान होती हैं। कई लोग इतना ही कमाते हैं कि इन तीन चीजों की जरुरतें आसानी से पूरी कर लें, लेकिन क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं जहां लोगों के पास खाने के लिए न ही पर्याप्त खाना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan हर व्यक्ति की बुनियादी जरुरतें रोटी, कपड़ा और मकान होती हैं। कई लोग इतना ही कमाते हैं कि इन तीन चीजों की जरुरतें आसानी से पूरी कर लें, लेकिन क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं जहां लोगों के पास खाने के लिए न ही पर्याप्त खाना है और न ही पहनने को पर्याप्त कपड़े फिर भी इस देश के कई लोगों के पास दुबई में आलीशान घर और प्रॉपर्टी है।

प्राॅपर्टी जान कर हो जाएंगे हैरान (Pakistan)

हम किसी और की नहीं बल्कि पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान इतिहास में सबसे ज्यादा तंगहाली की स्थिति से गुजर रहा है, लेकिन यहां के लोगों की दुबई में प्रॉपर्टी जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

दुबई में पाकिस्तान के लोगों की अरबों की संपत्ति (Pakistan)

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में 17000 पाकिस्तानियों के पास 23000 संपत्तियों का मालिकाना हक है। ये खुलासा दुनियाभर के 70 से ज्यादा मीडिया आउटलेट्स के एक इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट दुबई अनलॉक्ड द्वारा दुबई में किया गया है। इस डेटा में 2020 से 2022 तक की आवासीय संपत्तियों के रिकॉर्ड को लिया गया है।

नौकरशाहों से लेकर राजनेताओं तक के नाम है शामिल (Pakistan)

दुबई में संपत्ति के मालिकाना हक में मुख्य रूप से पाकिस्तान के राजनेता, सेवानिवृत्त जनरलों, नौकरशाहों, बैंकरों और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल लोगों के नाम भी हैं। इस लिस्ट में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बेटे और एक दर्जन से ज्यादा सेवानिवृत्त सेना जनरलों के नाम शामिल हैं। वहीं कई राजनेता, सेना प्रमुख और नौकरशाह ऐसे हैं जिनके नाम सीधे तौर पर संपत्ति न होकर उनके बच्चों और बीबी ने नाम दुबई में संपत्ति है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News