Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी)नगर के पुराना बाजार में स्थित एक रेवड़ी गजक बनाने की दुकान में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर दिया। घनी आबादी में स्थित दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी)नगर के पुराना बाजार में स्थित एक रेवड़ी गजक बनाने की दुकान में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर दिया। घनी आबादी में स्थित दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पुराना बाजार में इरशाद की हनीफ भाई रेवड़ी गजक की दुकान है। दुकान में रेवड़ी और गजक बनाई जाती है। मंगलवार की देर शाम अचानक दुकान में आग लग गई। अतिव्यस्तम इस दुकान में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप घारण कर दिया।

Hapur -
Hapur –

दुकान में रखे थे एलपीजी के सिलेंडर (Hapur)

बताया गया कि दुकान में एलपीजी के सिलेंडर रखे हुए थे। लोगों को डर था कि आग कहीं सिलेंडरों तक न पहुंच जाए। इसको लेकर हर किसी में डर था। आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लोगों को डर था कि आग कहीं आसपास की दुकानों तक न पहुंच जाए।

पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे (Hapur)

आग लगने की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं आग की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे।

Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी Hapur पुराना बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News