Border 2 बाॅर्डर 2 की फाइल रिलीज डेट आई सामने! सनी के साथ ये एक्टर भी आएगा नजर

Khabarwala 24 News New Delhi: Border 2 पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म बाॅर्डर का सीक्वल बनने वाला है। बताया गया था कि इसके लिए जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने कोलैबोरेट किया है। ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि इस बार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Border 2 पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म बाॅर्डर का सीक्वल बनने वाला है। बताया गया था कि इसके लिए जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने कोलैबोरेट किया है। ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि इस बार डायरेक्शन का जिम्मा निधि संभालेंगी। अब इस फिल्म से जुड़ी कुछ नई जानकारी सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी पता चला है।

फिल्म रिलीज करने का क्या है टारगेट (Border 2)

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट करेंगे। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, बाॅर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।

सनी और आयुष्मान कब तक शुरू करेंगे काम ? (Border 2)

ये पहले से ही जानकारी है कि सनी देओल इस फिल्म में अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे। वहीं अब दोनों एक्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया, बाॅर्डर 2 फिल्म अपनी राइटिंग स्टेज में चल रही थी और अब टीम ने एक ऐसी स्क्रिप्ट बना ली है, जो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।ये भी कहा जा रहा है कि साल के आखिर तक सनी देओल और आयुष्मान इस फिल्म को शुरू करने को लेकर एक्साइटेड हैं।

कौन कौन सितारे रहेंगे फिल्म का हिस्सा (Border 2)

बहरहाल, सनी और आयुष्मान के अलावा और कौन-कौन से सितारे इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है। पहले पार्ट में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 39.46 करोड़ की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर हुई थी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News