Vitamin D: गर्मियों की धूप से भी क्या मिलता है विटामिन डी ?

Khabarwala 24 News New Delhi: Vitamin D धूप में विटामिन डी पाया जाता है, सेहत के लिए यह बेहद जरूरी है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और ब्रेन भी तेजी से काम करता है। विटामिन डी खाने-पीने की चीजों में कम और सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से नेचुरली मिलता है, लेकिन गर्मियों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Vitamin D धूप में विटामिन डी पाया जाता है, सेहत के लिए यह बेहद जरूरी है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और ब्रेन भी तेजी से काम करता है। विटामिन डी खाने-पीने की चीजों में कम और सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से नेचुरली मिलता है, लेकिन गर्मियों की चिलचिलाती धूप में निकलना किसी खतरे से कम नहीं है। यही कारण है कि लोग इस मौसम में बाहर जाने से कतराते हैं. ऐसे में सवाल कि फिर धूप में कैसे, कब और कितनी देर रहना चाहिए, ताकि शरीर को विटामिन डी सही तरह मिल पाए। चलिए जानते हैं….

धूप से शरीर में कैसे पहुंचता है विटामिन डी (Vitamin D)

सूरज की किरणें विटामिन डी की नेचुरल सोर्स होती हैं। थोड़ी देर धूप में बैठकर शरीर के लिए जरूरी विटामिन डी को पाया जा सकता है। जब हम सूर्य की किरणों के संपर्क में आते हैं तो त्वचा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से विटामिन डी बनने लगता है। यही कारण है कि सूर्य को इस विटामिन का सबसे बड़ा सोर्स माना गया है।

विटामिन D के लिए धूप में कितनी देर बैठें (Vitamin D)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर को सही मात्रा में विटामिन डी मिल पाए, इसके लिए रोज धूप लेनी चाहिए। धूप में कम से कम 10 से 3 मिनट तक रहने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल पाता है. हालांकि, जिन लोगों की स्किन डार्क है, उन्हें इससे ज्यादा धूप ना की जरूरत है।

गर्मी में किस समय धूप लें (Vitamin D)

कई रिसर्च में सामने आया है कि दोपहर में धूप लेना सबसे अच्छा होता है। चूंकि गर्मी में दोपहर की धूप बहुत ज्यादा तेज होती है, इसमें अल्ट्रावॉयलेट किरणें सबसे ज्यादा होती हैं, इसलिए सुबह-सुबह ही सूर्योदय के समय धूप में बैठ सकते हैं। ध्यान रहे ज्यादा देर तक धूप में बैठने से बचना चाहिए.

विटामिन D शरीर के लिए कितना जरूरी (Vitamin D)

– विटामिन डी कैल्शियम-फॉस्फोरस अवशोषण बढ़ाने में काम आता है।
– विटामिन डी से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
– इसकी कमी से कैंसर, डिप्रेशन, कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई खतरनाक बीमारियों का रिस्क होता है।
– विटामिन डी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News