Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास निकाह समारोह में भाग लेकर जिला बुलंदशहर के स्याना जा रहे कार सवार एक परिवार के लोगों की कार में पीछे से आए अनियंत्रित वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार आधा दर्जन से अधिक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास निकाह समारोह में भाग लेकर जिला बुलंदशहर के स्याना जा रहे कार सवार एक परिवार के लोगों की कार में पीछे से आए अनियंत्रित वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर हाफिजपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला बुलंदशहर के थाना व कस्बा स्याना का आजाद अपनी पत्नी रेश्मा, परिवार की गुलिस्ता उर्फ कल्लों, गुलजार व आजाद के साथ कार में सवार होकर शनिवार रात थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में आयोजित निकाह समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। देर रात वह सभी घर लौट रहे थे। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात अनियंत्रित वाहन के चालक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

दुर्घटना के बाद कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सभी को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस ने घायलों के परिजन को दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

हाफिजपुर पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल Hapur अनियंत्रित वाहन ने कार में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News