Eid Mubarak ईद -उल -फितर की नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई

Khabarwala 24 News Hapur: Eid Mubarak  ईद उल फितर का त्योहार परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह ईदगाह में ईद -उल -फितर की नमाज़ शहर क़ाज़ी मुफ्ती मक़सूद आलम क़ासमी ने पढ़ाई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। मिल जुलकर मनाएं पर्व (Eid Mubarak ) शहर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Eid Mubarak  ईद उल फितर का त्योहार परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह ईदगाह में ईद -उल -फितर की नमाज़ शहर क़ाज़ी मुफ्ती मक़सूद आलम क़ासमी ने पढ़ाई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई।

Eid mubarak ईद -उल -फितर की नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई
मिल जुलकर मनाएं पर्व (Eid Mubarak )

शहर क़ाज़ी मुफ्ती मक़सूद आलम क़ासमी ने कहा कि ईद का त्योहार हमें अल्लाह ने रमज़ान उल मुबारक के रोज़ रखने की खुशी में अता किया है। हम सभी आपस में मिल जुल कर इस त्यौहार को मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी खुशनसीबी है की ईद के त्यौहार के बाद लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं । हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस पर्व को भी राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाते हुए मतदान में हिस्सा जरूर लें और अपने सब काम छोड़ते हुए मतदान वाले दिन अपना वोट जरूर डालें। अपने परिवार का वोट जरूर डलवाएं।इस अवसर पर नायब शहर काज़ी मौलाना मोहम्मद अस‌अद कासमी ने कहा कि अपनी ईद की खुशी में अपने मिलने जुलने वालों को भी शामिल करें।

Eid mubarak ईद -उल -फितर की नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई

सड़क पर नहीं पढ़ी गई नमाज (Eid Mubarak)

ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी व प्रशासन ने बार-बार ऐलान किया कि कोई भी सड़क पर नमाज ना पढ़े । लोगों ने भी ईदगाह के अंदर ही नमाज़ अदा की । जिन लोगों को ईदगाह में जगह नहीं मिली उन्हें ईदगाह के आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की साथ ही शहर की 54 मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह, बबलू त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजपाल आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News