Byju Raveendran : अर्श से फर्श पर आए एडटेक बायजूस के संस्थापक, जानिये बायजू रवींद्रन के पतन की कहानी, ₹17,545 करोड़ से 0 हो गई दौलत

Khabarwala 24 News New Delhi : Byju Raveendran एडटेक बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन अर्श से फर्श पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹17,545 करोड़ से शून्य हो गई। ‘दुनिया के सबसे अमीर’ की सूची में बायजू की दौलत का शून्य हो जाना स्टार्टअप के सामने आने वाली उथल-पुथल को दर्शाती है। हाल ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Byju Raveendran एडटेक बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन अर्श से फर्श पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹17,545 करोड़ से शून्य हो गई। ‘दुनिया के सबसे अमीर’ की सूची में बायजू की दौलत का शून्य हो जाना स्टार्टअप के सामने आने वाली उथल-पुथल को दर्शाती है। हाल ही में जारी फोर्ब्स बिलियनेयर इंडेक्स 2024 के अनुसार स्टार्टअप की दुनिया में ऊंची उड़ान भरने वाले भारत के एडटेक दिग्गज कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन की संपत्ति में नाटकीय गिरावट आई है। उनकी कुल संपत्ति ₹17,545 करोड़ (2.1 अरब डॉलर) से घटकर शून्य हो गई है।

Byjus की उड़ान और पतन की कहानी (Byju Raveendran)

2011 में स्थापित बायजू तेजी से भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप बन गया। साल 2022 में बायूज की वैल्यू 22 अरब डॉलर के उच्चतम मूल्यांकन तक पहुंच गई। कंपनी के इनोवेटिव लर्निंग ऐप ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी। प्राइमरी स्कूल से लेकर एमबीए के छात्रों ने बायूज ऐप से ट्यूशन ली। हालांकि, हाल के वित्तीय खुलासों और विवादों ने इसकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया और इसकी वैल्यू गिरती गई।

- Advertisement -

चौंका देने वाला शुद्ध घाटा सामने आया (Byju Raveendran)

बायजू की वित्तीय दिक्कत तब सामने आईं, जब कंपनी ने मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपने लंबे समय से फाइनेंशियल रिजल्ट पोस्ट किए, जिसमें 1 अरब डॉलर से अधिक का चौंका देने वाला शुद्ध घाटा सामने आया। इस खराब प्रदर्शन ने एक प्रमुख निवेशक ब्लैकरॉक को बायजू के अपने मूल्यांकन को घटाकर मात्र 1 अरब डॉलर करने के लिए प्रेरित किया।

नेतृत्व परिवर्तन और नियामक जांच (Byju Raveendran)

कंपनी के संघर्षों के बीच, प्रोसस एनवी और पीक एक्सवी पार्टनर्स सहित बायजू के शेयरधारकों ने कंपनी की दिशा पर बढ़ती चिंताओं को उजागर करते हुए, सीईओ के रूप में रवींद्रन को हटाने के लिए मतदान किया। इसके अतिरिक्त, बायजू को फेमा के तहत ₹9,362 करोड़ से अधिक के कथित उल्लंघन पर ईडी की जांच का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी चुनौतियां बढ़ गई हैं।

पुनर्गठन का प्रयास, कर्मिंयों की छंटनी (Byju Raveendran)

अपनी वित्तीय दिक्कतों को दूर करने के लिए बायजू ने अपने ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर को आसान बनाने, लागत कम करने और कैश फ्लो मैनेजमेंट में सुधार करने के लिए अक्टूबर 2023 में अपने बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करना शुरू किया। इस पुनर्गठन के कारण 500 से अधिक कर्मचारियों के पेट पर लात पड़ी औ वे छंटनी के शिकार हो गए। पिछले तीन महीनों से सैलरी में देरी के कारण कंपनी को और भी छंटनी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

189 लोगों ने खोया अरबपति का रुतबा (Byju Raveendran)

फोर्ब्स ने अपनी वार्षिक वर्ल्ड्स बिलेनियर लिस्ट 2024 जारी की, जिसमें 14.2 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ रिकॉर्ड 2,781 अरबपतियों को शामिल किया गया। हालांकि, सभी अरबपतियों के लिए यह साल शुभ नहीं रहा, क्योंकि सूची में शामिल एक चौथाई लोगों की संपत्ति में 2023 की तुलना में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, 189 अरबपतियों की संपत्ति 1 अरब डॉलर से कम हुई तो उनकी अरबपति का दर्जा छिन गया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News