Congress UP Candidates नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में अजय राय, अमरोहा से दानिश अली

Khabarwala 24 News New Delhi:Congress UP Candidates कांग्रेस ने शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवार यूपी के हैं। जिसमें वाराणसी से पार्टी ने अजय राय को मौका दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। इन सीटों पर यह हैं उम्मीदवाद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:Congress UP Candidates कांग्रेस ने शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवार यूपी के हैं। जिसमें वाराणसी से पार्टी ने अजय राय को मौका दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा।

इन सीटों पर यह हैं उम्मीदवाद (Congress UP Candidates)

इसके अलावा अमरोहा सीट से कुंवर दानिश अली, झांसी से प्रदीप जैन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा देवरिया से अखिलेस प्रताप सिंह, बाराबंकी से तनुज पुनिया, कानपुर से आलोक मिश्र, सहारनपुर से इमरान मसूद, फतेहपुर से रामनाथ शिकरवार और बांसगांव से सदन प्रसाद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटे मिली हैं।

एक भी महिला उम्मीदवार को नहीं मिला टिकट (Congress UP Candidates)

पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, जबकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। तय किए गए नौ उम्मीदवारों में तीन कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं।

अमेठी- रायबरेली पर नहीं खोले पत्ते (Congress UP Candidates)

इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।

185 उम्मीदवारों के नाम की अब तक घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 8 मार्च को जारी की थी। उसमें 39 उम्‍मीदवारों के नाम थे, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था। इसके चार दिन बाद यानी 12 मार्च को कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी। उस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

इसके बाद 22 मार्च को कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की थी। यानी कांग्रेस पहली तीन सूचियों के जरिये कुल 139 उम्मीदवारों के नाम की पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब चौथी सूची को मिलाकर कुल 185 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की कांग्रेस ने तैयारी कर ली है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News