Railway News राजधानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिग से निकला धुआं, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के अचानक ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक जाम) हो गए। ब्रेक बाइंडिंग होने से ट्रेन के पहिये में से धुआं उठना शुरू हो गया। इस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर कोई स्टापेज भी नहीं था, ट्रेन रुकने से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के अचानक ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक जाम) हो गए। ब्रेक बाइंडिंग होने से ट्रेन के पहिये में से धुआं उठना शुरू हो गया। इस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर कोई स्टापेज भी नहीं था, ट्रेन रुकने से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और ब्रेक की कमी को दूर कराकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद किया गया दुरुस्त (Railway News)

ब्रेक बाइंडिंग की जानकारी मिलने पर अग्निशमन यंत्र लेकर तत्काल रेलवे कर्मियों मौके पर पहुंचे और धुएं पर काबू पाया। इंजीनियर्स की टीम की आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्रेक को सही किया जा सका। जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। बता दें कि नई दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह को अपने निर्धारित समय से चल रही थी। रनथ्रू होने के चलते ट्रेन दोपहर करीब 12.28 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया। जिसके कारण ट्रेन रेलवे स्टेशन पर ही जाम हो गई। धुआं निकलता देख रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों ने ली राहत की सांस (Railway News)

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह व आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही अन्य रेलवे कर्मी अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंच गए। धुएं उठने का कारण जानने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। धुएं पर काबू पाते ही अधिकारियों ने ब्रेक बाइंडिंग की सूचना रेलवे के इंजीनियर्स को दी। तत्काल टीम अपने यंत्र लेकर मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे बाद टीम ने ब्रेक को सही किया।स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ब्रेक सही करने के बाद ट्रेन को करीब एक बजे रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया था। ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग होने से कोई भी अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। ट्रेन में किसी प्रकार की क्षति भी नहीं हुई है। ट्रेन की पूरी तरह से जांच कराकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

- Advertisement -

Railway news राजधानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिग से निकला धुआं, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी Railway news राजधानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिग से निकला धुआं, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी Railway news राजधानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिग से निकला धुआं, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी Railway news राजधानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिग से निकला धुआं, हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-