Bank locker बैंक न होने पर लोग कैसे गहने रखते थे सुरक्षित, जंगलों और पहाड़ों पर बनते थे ऐसे लॉकर

Khabarwala 24 News New Delhi:  Bank locker हर इंसान आज अपना कीमती सामान बैंक के लॉकर रूम में सुरक्षित रखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब बैंक नहीं थे, उस वक्त लोग अपना कीमती सामान कहां सुरक्षित रखते थे। क्योंकि उस समय भी लूटेरे और डाकू थे। चलिए आज हम आपको बताएंगे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:  Bank locker हर इंसान आज अपना कीमती सामान बैंक के लॉकर रूम में सुरक्षित रखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब बैंक नहीं थे, उस वक्त लोग अपना कीमती सामान कहां सुरक्षित रखते थे। क्योंकि उस समय भी लूटेरे और डाकू थे। चलिए आज हम आपको बताएंगे पहले लोग कहां पर अपना सामान सुरक्षित रखते थे। जिससे लूटेरे और डाकू की नजर नहीं पड़ती थी।

लॉकर (Bank locker)

दरअसल उस समय जो भी पैसे वाले लोग होते थे, उनके घरों में तिजोरी बनी होती थी। वो लोग अपने कीमती गहने-जेवरात वहीं छुपा कर रखते थे, ताकि वे लूटेरों से अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित रख सके। लेकिन जिनके घरों में तिजोरी नहीं होती थी, वो लोग घरों के बाहर गुप्त जगहों पर अपना कीमती सामान छुपाकर रखते थे। आपने कई बार खबरों में भी पढ़ा होगा कि मिट्टी के नीचे कुछ कीमती सामान छिपा मिला है। पहले के समय पर लोग ऐसे ही कीमती सामान छिपाते थे।

पहाड़ों में बनाते थे लॉकर (Bank locker)

जानकारी के अनुसार पहाड़ों की तरफ रहने वाले लोग जंगल के बीचों-बीच पहाड़ में अपने लिए तिजोरियां बनवा लेते थे। ऐसा इसलिए ताकि प्राकृतिक दिखने वाली चट्टान के अंदर कोई देख नहीं पाएगा और उनका सामान सुरक्षित रहेगा। इसी तरह की तिजोरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चट्टान को बिना नुकसान पहुंचाए, बिल्कुल उसी के शेप में एक तिजोरी का निर्माण पहाड़ के तलहटी में किया गया है। इसे इतनी कुशलतापूर्वक बनाया गया है कि किसी को इसके बारे में पता ही नहीं चलेगा। ऐसे में बड़े आराम से यहां पर कीमती सामान को छिपाकर किया जा सकता है।

यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को डिस्कवर द वर्ल्ड नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ के नीचे मौजूद एक टुकड़े को बाहर खिंचता है। उसके अंदर काफी जगह खाली है, जिसमें खजाने को छुपाकर रखा जाता था।

वहीं दरवाजे पर भी पत्थर लगाए गए हैं, जिससे बाहर से किसी को इसके बारे में कुछ पता भी नहीं चल सकता है। आपको बता दें कि इस तरह की तिजोरियों का निर्माण सालों-साल पहले होता था, तब बैंक नहीं हुआ करते थे। हालांकि ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News