Ruslaan Teaser ‘रुस्लान’ का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन से फिर धमाल मचाने के लिए तैयार

Khabarwala 24 News New Delhi: Ruslaan Teaser  सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘रुस्लान’ को लेकर काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। अब रमजान के खास मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए आयुष के चाहने वालों के सरप्राइज दे दिया है। आयुष को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Ruslaan Teaser  सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘रुस्लान’ को लेकर काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। अब रमजान के खास मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए आयुष के चाहने वालों के सरप्राइज दे दिया है।

आयुष को इस बार फिर से एक्शन भरे अंदाज में देखा जा रहा है। जबरदस्त डायलॉग्स के साथ टीजर की शुरुआत की गई है। वहीं, इसके साथ आयुष के एक्शन के तड़के ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इसी के साथ ‘रुस्लान’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

- Advertisement -

शानदार डायलॉग्स से हुई शुरुआत (Ruslaan Teaser)

टीजर में आयुष शर्मा के कई अलग-अलग रंग देखने को मिल रही है। इसकी शुरुआत होती है एक बच्चे की आवाज में बोले जा रहे डायलॉग से। इसके बाद आयुष शर्मा एक बड़ी हस्ती के रूप में नजर आते हैं।

दूसरे शॉट में उन्हें कंधे पर गिटार लिए देखा जा रहा है, उसके सामने कुछ लोग डांस कर रहे है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई शूटिंग चल रही है। वहीं, स्कूल में एक बच्चा दूसरे बच्चों से मार खाता नजर आता है। वहीं, कुछ जगहों पर कहीं आयुष गुंडों की चपेट में दिख रहे हैं तो कहीं वह खुद लोगों को मारते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

शानदार दिखेगा एक्शन (Ruslaan Teaser)

फिल्म में नजर आने वाले सभी किरदार एक्शन में मोड में दिख रहे हैं। वहीं, आयुष को देखकर लग रहा है कि वह ‘रुस्लान’ में एक आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। टीजर ने देशक फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन अब देखना यह है कि फिल्म रिलीज के बाद उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है. इसका फैसला तो वक्त के साथ ही हो पाएगा।

जानिए कब रिलीज हुई फिल्म

‘रुस्लान’ में आयुष शर्मा को लीड रोल में देखा जा रहा है। वहीं, उनके अलावा इसमें साउथ फिल्मों के जाने माने एक्टर जगपति बाबू भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही जहीर इकबाल और सुश्री मिश्रा भी फिल्म में दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टीजर में सभी कलाकारों की झलक ने दर्शकों को अभी से इम्प्रेस कर दिया है। आपको बता दें कि ‘रुस्लान’ 26 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News