Crime news:दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Crime news): दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताडि़त किया। आरोप है कि ससुर ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Crime news): दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताडि़त किया। आरोप है कि ससुर ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दिनांक 23 अक्तूबर 2017 में बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक से मुस्लिम रीति- रिवाजों से संपन्न हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्चा किया। लेकिन शादी में दो दिन बाद से ही पति, ससुर, सास, नंद दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता दिखाने घर प्रार्थनी के साथ दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट और प्रताडि़त किया जाने लगा। आए दिन उसके साथ बैल्ट, डंडों के साथ मारपीट की जाती। बेटा होने के बाद उसके छूछक में अतिरिक्त रुपये लाने का दबाव बनाया गया। पिता ने छूछक में बुलेट मोटरसाकिल व दो लाख रुपये और अन्य सामान दिया, लेकिन इनकी मांग बढ़ती गई।

यह भी लगाया आरोप

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर भी कारखाने से पति से पहले घर आ जाता तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करता और कमरे में ले जाकर मालिक करने का दबाव बनाता। इसके बाद उसने एक पुत्री तो जन्म दिया, जिस पर उसे काफी प्रताडि़त किया गया। महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News